फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cyber frauds in new way fake hacking link is sent to mobile and cyber crime is done

पहले अकाउंट में आता है एक रुपया, उसके बाद लिंक ओपन करते ही खाली हो जाता है बैलेंस

Sun, 27 Sep 2020 10:34 AM IST
प्राची प्रियम मनोज कुमार, नोएडा
मनोज कुमार, नोएडा Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 27 Sep 2020 10:34 AM IST
विज्ञापन
Cyber frauds in new way fake hacking link is sent to mobile and cyber crime is done
सांकेतिक तस्वीर

साइबर अपराधियों ने लोगों के खाते से रुपये निकालने का अब नया तरीका निकाल लिया है। लोगों के खाते को हैक करके उनके खाते में एक रुपये से एक हजार रुपये तक डालते हैं और फिर कहते हैं चूंकि आपका मोबाइल नंबर लक्की ड्रॉ में सलेक्ट हुआ है, इसलिए आपके खाते में पैसे डालने हैं।

विज्ञापन


चंद रुपये के चक्कर में लोग उन्हें मांगी गई जानकारियां भेज देते हैं और फिर अपराधियों की तरफ से उन्हें एक मैसेज भेजा जाता है। मैसेज में दिए गए लिंक को ओपन करने के लिए कहा जाता है। जैसे ही लिंक ओपन होता है, व्यक्ति का खाता साफ हो जाता है। ऐसे कई लोगों को साइबर अपराधी शिकार बना चुके हैं।
विज्ञापन


दरअसल, साइबर अपराधियों को अब फोन पर लोगों ने अपने खाते की सूचना देना कम कर दिया है। जिससे वह अब नया तरीका लेकर आए हैं। इसके तहत जिस व्यक्ति के साथ साइबर अपराध करना होता है उसके खाते में पहले कुछ रुपये भेजे जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ठग एक रुपया भेजकर खाता चेक करने की बात कहते हैं और उनको लालच देते हैं कि मोबाइल लकी ड्रा में आपका नाम शामिल किया गया था। इसमें तीन हजार से पांच हजार रुपये डालने का लालच दिया जाता है। खाताधारक से कहा जाता है कि अकाउंट चेक करने के लिए एक रुपया भेजा है। 

यदि सही है तो लिंक ओपन करके यस कर दीजिए। व्यक्ति समझता है कि उनके खाते में ही तो रुपये आ रहे हैं। इस लालच में आकर वह लिंक ओपन कर देते हैं और उसी समय साइबर अपराधी खाते को हैक कर लेते हैं।

"मेरे खाते में एक रुपया जमा हुआ और मैसेज में आया तो देखा कि एक लिंक भी साथ में आया है। लेकिन उस लिंक को नहीं खोला था। कुछ देर बाद एक व्यक्ति का फोन आया और उसने कहा कि उनका मोबाइल नंबर लकी ड्रॉ में सलेक्ट हुआ है। 
 

एक रुपये भेजकर खाता चेक किया है। यदि खाता सही है तो लिंक ओपन करने के बाद यस लिख दीजिए। इतना करने पर उसके खाते से 17 हजार रुपये निकल गए। अब सेक्टर-24 कोतवाली में तहरीर दी है।"
-विपिन कुमार, सेक्टर-12

"मेरे खाते में 100 रुपये आए थे और उसमें लिंक भेजा गया था। पैसे आने के तुरंत बाद एक व्यक्ति ने फोन करके लिंक खोलने के लिए कहा। यदि लिंक ओपन करने पर 100 रुपये खाते में जमा हो गए हैं तो उनको तत्काल 3900 रुपये और मिल सकते हैं। 

यह मोबाइल नंबरों का ड्रॉ हुआ था, जिसमें आपका नंबर भी शामिल है। उसी समय 31 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। अब सेक्टर-49 कोतवाली में शिकायत दी है।"
-सत्यवीर सिंह, सरफाबाद

एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि साइबर अपराधियों द्वारा इस रह की घटना करने का नया तरीका अपनाया गया है। हाल ही में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। इसलिए लोग इस तरह के बहकावे में न आएं। सतर्कता से ही पैसे को बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed