फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cyber Crime: Subedar duped of Rs 20 lakh in the name of investment

Cyber Crime : निवेश के नाम पर सूबेदार से 20 लाख की ठगी, जालसाजों की साथी युवती ने दिया था बड़े मुनाफे का लालच

Thu, 17 Apr 2025 04:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 17 Apr 2025 04:46 AM IST
सार

आरोपियों ने युवती बनकर सूबेदार को शेयर में निवेश कराकर ज्यादा मुनाफे का लालच दिया और 20 लाख रुपये से ज्यादा ठग लिए। दक्षिण-पश्चिमी जिले की साइबर थाना पुलिस ने मामले में आकाश गोहिल (26) व अनिकेत गायकवाड़ (25) को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Cyber Crime: Subedar duped of Rs 20 lakh in the name of investment
Cyber Fraud - फोटो : FREEPIK

विस्तार

सेना के सूबेदार के साथ ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवती बनकर सूबेदार को शेयर में निवेश कराकर ज्यादा मुनाफे का लालच दिया और 20 लाख रुपये से ज्यादा ठग लिए। दक्षिण-पश्चिमी जिले की साइबर थाना पुलिस ने मामले में आकाश गोहिल (26) व अनिकेत गायकवाड़ (25) को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


ये जालसाजों को बैंक खाते उपलब्ध कराते थे। इन बैंक खातों को इस्तेमाल ठगी की रकम को इधर से उधर करने में किया जाता था। इनके कब्जे से दो स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले के अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि जिले के साइबर थाने को 19 फरवरी को महेश चौगुले (49) की शिकायत मिली थी। वे सेना में सूबेदार हैं। उन्हें मिस अयाना जोसेफ नामक युवती ने फोन कर व्हाट्सएप के जरिये स्टॉक मार्केट में निवेश की पेशकश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने उन्हें 14 नवंबर 2024 को एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर ट्रेडिंग एप इंस्टॉल कर निवेश करने के लिए राजी किया। पीड़ित ने 3 दिसंबर से 13 जनवरी 2025 के बीच आरोपी के निर्देशानुसार विभिन्न बैंक खातों में कुल 15,92,962 रुपये जमा कर दिए।

शुरू में 30,83,446.80 का लाभ दिखाया गया था। जब शिकायतकर्ता ने खाते से 8,00,000 रुपये निकालने की कोशिश की तो वह पैसे नहीं निकाल पाए। उनसे फिर 17,41,795.54 रुपये सेवा शुल्क और पूंजीगत लाभ कर भुगतान करने के लिए कहा गया। इसमें से 5,07,952 का भुगतान शिकायतकर्ता ने किया।

बावजूद पीड़ित पैसा नहीं निकाल पाए। अंत में आदित्य बिड़ला कैपिटल के साथ सत्यापन पर पता चला कि उनके नाम पर कोई डीमैट खाता नहीं खोला गया था और ट्रेडिंग एप फर्जी पाया गया। इस प्रकार उन्हें 20 लाख से अधिक का चूना लगाया गया।


ऐसे पकड़े गए आरोपी
जांच में पता चला कि ठगी गई राशि में से 8 लाख वड़ोदरा (गुजरात) निवासी अनिकेत गायकवाड़ के नाम पर पंजीकृत बैंक ऑफ महाराष्ट्र में ट्रांसफर किए गए हैं। आगे यह राशि भावनगर (गुजरात) निवासी आकाश गोहिल, निवासी भावनगर के बैंक ऑफ बड़ौदा में ट्रांसफर कर दी गई थी। फिर चेक से इस निकाला गया। साइबर थानाध्यक्ष विकास कुमार, एसआई अमित कुमार व हवलदार संजय की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed