फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cyber Crime Police arrested a manfor portraying himself as a Flight Lieutenant He defrauded over a 100 youths

कमल के काले कारनामे: खुद को बताता था फ्लाइट लेफ्टिनेंट, वायु सेना में नौकरी का झांसा देकर की करोड़ों की ठगी

Thu, 23 Feb 2023 10:15 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 23 Feb 2023 10:15 PM IST
सार

आरोपी एक स्वयं सेवी संस्था चलाता है और इसी की आड़ में शिविर लगाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाता था।

विज्ञापन
Cyber Crime Police arrested a manfor portraying himself as a Flight Lieutenant He defrauded over a 100 youths
आरोपी कमल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहरी उत्तर जिले के साइबर सेल ने खुद को फ्लाइट लेफ्टिनेंट बताकर भारतीय वायु सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक जालसाज को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। आरोपी अब तक सौ से अधिक बेरोजगार युवाओं से करोड़ों की ठगी कर चुका है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने भारतीय वायु सेना के फर्जी पहचान पत्र, वर्दी, बैज, चार मोबाइल फोन, एक एयर पिस्टल, और पांच कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी एक स्वयं सेवी संस्था चलाता है और इसी की आड़ में शिविर लगाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाता था। पुलिस आरोपी के आठ बैंक खाते को फ्रीज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पश्चिम दिल्ली के विकास विहार निवासी कमल शर्मा (39) के रूप में हुई है। बाहरी उत्तरी जिला के साइबर सेल में लिबासपुर निवासी एक महिला ने ठगी की शिकायत की। जिसमें उसने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए उसकी कमल शर्मा से मुलाकात हुई। वह वी एलिमिनेट पॉवर्टी नाउ नाम से एक स्वयं सेवी संस्था चलाता था। उसने खुद को वायु सेना के फ्लाइंग लेफ्टिनेंट बताया और उसे भारतीय वायु सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे 12 लाख रुपये ठग लिए। काफी दिनों तक नौकरी नहीं मिलने पर पीड़िता ने उसके खिलाफ शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षक रमन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में पता चला कि आरोपी पीड़िता से व्हाट्सएप पर बात करता था। व्हाट्सएप चैट हिस्ट्री, स्क्रीनशॉट, मेल आईडी विवरण, बैंक और यूपीआई लेनदेन की जांच से कमल शर्मा की पहचान की। जिसमें पता चला कि कमल वायु सेना में काम नहीं करता है बल्कि वह वी एलिमिनेट पॉवर्टी नाउ नाम से एक एनजीओ चलाता है। बैंक खाते की जांच में पता चला कि आरोपी ने करीब सौ से अधिक लोगों से करोड़ो की ठगी कर चुका है। तकनीकी जांच के जरिए पुलिस ने उसे बेंगलूरु से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाकर छतरपुर नई दिल्ली में आरोपी के घर पर छापे मारे। जहां से पुलिस ने भारतीय वायु सेना की वर्दी (नेम प्लेट, रैंक, बैज, कैप के साथ), एयर पिस्टल गन, लेटर हेड, आश्रित कार्ड, लैपटॉप, प्रिंटर, फिंगर प्रिंट स्कैनर, डोंगल, पेन ड्राइव, सिम कार्ड, स्टेथोस्कोप, अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए। जांच में पता चला कि वह भारतीय वायु सेना की आंतरिक जानकारी से अच्छी तरह वाकिफ था और इसका इस्तेमाल भारतीय वायुसेना में एक आकर्षक कैरियर के नाम पर लोगों को धोखा देता था। आरोपी से आर्मी इंटेलिजेंस और दिल्ली पुलिस द्वारा संयुक्त पूछताछ की।

आरोपी पर दर्ज हैं तीन मामले, एक में जा चुका है जेल
जांच में पता चला कि आरोपी के खिलाफ बिंदापुर दिल्ली में एक और शामली यूपी में ठगी के दो मामले दर्ज हैं। शामली के एक मामले में वह 11 माह जेल में रह चुका है। जांच में यह सामने आया है कि आरोपी कमल शर्मा बेरोजगारों के सामने खुद को भारतीय वायु सेना में फाइट लेफ्टिनेंट बताता था और उन्हें भारतीय वायु सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देता था। 

वह साल 2016 से एक एनजीओ चलाता है और युवाओं को प्रभावित करने के लिए यूपी, हरियाणा और राजस्थान में शिविर आयोजित करता था। वह बेंगलुरु बैंगलोर, चेन्नई, हैदराबाद, अहमदाबाद, जोधपुर, जयपुर, जैसलमेर, गोवा, कोच्चि, बीदर, पटना, जम्मू और बेलगाम जैसे विभिन्न शहरों के युवकों को अपना शिकार बनाता था। पुलिस ने बताया कि वह एनआर जिंदल पब्लिक स्कूल उत्तम नगर से 12वीं की परीक्षा पास की है। उसके बाद वह महाराजा सूरजमल संस्थान जनकपुरी से इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा किया। वह 2016 से एक नकली फ्लाइट लेफ्टिनेंट का जीवन जी रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed