फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cyber Crime: A new method of cheating- My Boss Scam

Cyber Crime: ठगी का नया तरीका- माई बॉस स्कैम, सीए और एकाउंटेंट निशाने पर; कई खातों में ट्रांसफर होती है रकम

Wed, 13 Aug 2025 05:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 13 Aug 2025 05:58 AM IST
सार

हाल ही में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) यूनिट में माई बॉस स्कैम के कई मामले दर्ज किए गए हैं। 

विज्ञापन
Cyber Crime: A new method of cheating- My Boss Scam
साइबर अपराधी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

किसी कंपनी का मालिक अपने सीनियर कर्मचारी, सीए व एकाउटेंट को संदेश भेजता है कि उसे अचानक एक डील के लिए पैसे की जरूरत है। सीए या एकाउटेंट मालिक के संदेश को देखकर उसे मोटी रकम भेज देता है लेकिन जब वह मालिक से बात करता है तो पता लगा है कि मालिक ने ऐसा कोई संदेश ही नहीं भेजा। जालसाज ठगी कर चुका है।

विज्ञापन


ये कोई फिल्मी कहानी नहीं बल्कि जालसाजों ने ठगी का नया तरीका ईजाद किया है। डिजिटल अरेस्ट व शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी के बाद अब माई बॉस स्कैम ठगी का नया तरीका है। हाल ही में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) यूनिट में माई बॉस स्कैम के कई मामले दर्ज किए गए हैं। 
विज्ञापन


इसी तरह के मामले में एक एफआईआर 142/25 दर्ज की गई है। एफआईआर के मुताबिक विज्ञापनों को रेटिंग देने वाली एक बड़ी कंपनी जिसका सालाना टर्नओवर 200 से 250 रुपये करोड़ है। कंपनी के सीए राजीव के पास निदेशक सूरज कुमार मलिक बनकर किसी का संदेश आया कि ये मेरा मोबाइल नंबर है, इसे सेव कर लो। सीए राजीव कुमार ने नंबर अपने मोबाइल में सेव कर लिया। अगले दिन राजीव के पास फिर उस कथित सूरज कुमार मलिक ने संदेश भेजकर राजीव से पूछा कि तुम कहां हो। सीए ने कहा कि वह ऑफिस जा रहा है। इसके बाद निदेशक मलिक ने सीए से कहा कि वह जल्द ही ऑफिस पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद राजीव के पास कथित निदेशक का फिर मैसेज आया कि वह एक बैठक में है और एक डील होने वाली है। उसे तुरंत 98 लाख से एक करोड़ रुपये की जरूरत है। सीए ने तुरंत 98 लाख रुपये सूरज मलिक को भेज दी। कुछ देर बाद सूरज मलिक ने दूसरी डील के लिए फिर दो करोड़ मांगे। इस पर सीए राजीव को कुछ संदेह हुआ और मालिक सीईओ बीके बजाज से बात की तो पता लगा कि उनके साथ ठगी की जा रही है। किसी ने उनके साथ निदेशक सूरज कुमार मलिक बनकर जालसाजी की।
 
40  बैंक खातों में गई थी रकम
आईएफएसओ के एक अधिकारी ने बताया कि आईएफएसओ ने जब इस मामले की जांच की तो पता लगा कि मोबाइल की आईपी एड्रेस कंबोडिया का था। ठगी के 98 लाख रुपये 40 बैंक खातों में गए थे। पुलिस एक खाते की जांच करते हुए नांगलोई पहुंची तो एक बैंक खाता फर्जी आईडी व पते पर नौकरानी का काम करने वाली महिला के नाम था। महिला के बैंक खाते में चार लाख रुपये गए थे। महिला को पाबंद किया गया। 

उसने बताया कि उसका बैंक खाता गाजियाबाद के अनिल ने खुलवाया था। पुलिस ने अनिल का पता किया तो पता लगा कि पंजाब पुलिस ठगी के मामले में उसे पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने एक असम के रहने वाले एक बैंक खाता धारक की पहचान कर चुकी है। इस मामले की जांच की जा रही है।


जालसाजों ने माई बॉस स्कैम ठगी का नया तरीका ईजाद किया है। इस तरह के अभी ज्यादा केस तो नहीं है पर केस आने लगे हैं। आईएफएसओ में ठगी की बड़ी रकम के मामले दर्ज होते हैं। कई मामले हाल ही में माई बॉस स्कैम के दर्ज हुए हैं।  
-विनीत कुमार, पुलिस  उपायुक्त, आईएफएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed