फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cyber city street lights get off in the evening in gurugram

यहां रात होते ही पसर जाता है भय, बंद हो जाती हैं लाइटें

Thu, 20 Jul 2017 05:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 20 Jul 2017 05:48 PM IST
सार

रात होते ही अंधेरे के आगोश में आ जाती है साइबर सिटी
-करोड़ों खर्च करने के बाद भी सड़कों पर नहीं जलती स्ट्रीट लाइटें 
-स्ट्रीट लाइट खराब होने के कारण पसरा रहता है अंधेरा

विज्ञापन
cyber city street lights get off in the evening in gurugram
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर सिटी की सड़कों पर लगी स्ट्रीट लाइट खराब होने के कारण शहरवासियों व राहगीरों को रात के समय परेशानी का सामना करना पड़ता है। जगह-जगह स्ट्रीट लाइट खराब होने से शाम होते ही सड़कों पर अंधेरा पसर जाता है। जिससे कोई भी घटना होने का भय बना रहता है।

विज्ञापन


शहर के मुख्य चौराहों व सड़कों के साथ सेक्टर व कॉलोनियों में लगी स्ट्रीट लाइटें केवल खानापूर्ति कर रहीं हैं। समय-समय पर लाइटों की मरम्मत न होने से लाइटें एक-एक कर खराब होती जा रही है।
विज्ञापन


वहीं बची हुई लाइटें भी अपनी पूरी रोशनी नहीं बिखेर पाती। रात होते ही सड़कों पर अंधेरा छा जाता है। इस कारण रात में लोग सड़कों पर गुजरने में असुरक्षित महसूस करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों पर लाइटें खराब होने से छाता है अंधेरा

cyber city street lights get off in the evening in gurugram

बस स्टेंड रोड, महावीर चौक, सेक्टर 15, जैकबपुर, गुडग़ांव गांव, कुष्णा कॉलोनी, ज्योती पार्क, सेक्टर 7, सूर्या विहार, हाउसिंग बोर्ड, अशोक विहार, मदनपुरी सहित अन्य इलाकों में सड़कों पर लगी लाइटें खराब होने के कारण अंधेरा छाया रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लाइटों को ठीक  करने की शिकायत देने के बाद भी प्रशासन द्वारा कोई कदम नहीं उठाया जाता।

करोड़ों खर्च करने के बाद भी नहीं मिलती रोशनी
हर वर्ष नई लाइटें लगाने व खराब लाइटों की मरम्मत के लिए नगर निगम द्वारा करीब 1 करोड़ रुपये का टेंडर छोड़ा जाता है। जिसमें नए शहर व पुराने शहर में लगी लाइटों के लिए 50-50 लाख का टेंडर दिया जाता है। लेकिन करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी सड़कों पर लगी लाइटें काम नहीं करती। जिसके कारण शहरवासियों को अंधेरे में रहना पड़ता है।

सभी स्ट्रीट लाइटों का सर्वे किया जा रहा है। जिनमें जहां ज्यादा जरूरत हैं वहां नई लाइटें लगाई जा रही हैं। वहीं खराब लाइटों की जांच कर उन्हें ठीक किया जा रहा है।
ललित जिंदल, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम गुरुग्राम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed