मिस इंडिया अदिति के पिता ने कही दिल की बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदिति आर्या के फेमिना मिस इंडिया बनने के साथ ही फैशन की दुनिया में साइबर सिटी की एक और सुंदरी का नाम जुड़ गया है। इसी के साथ फैशन इंडस्ट्री में शहर का कद बढ़ गया है।
इससे पहले 2011 में अंकिता शौरी और 2009 में एकता चौधरी यह खिताब जीतकर शहर का नाम रोशन कर चुकी हैं। मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद अदिति का मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के लिए चयन कर लिया गया है।
यहां वे दुनिया के कई देशों की सुंदरियों के साथ वैश्विक स्तर पर खिताब के लिए जलवा बिखेरेंगी। ऐसे में शहरवासियों की उम्मीदें उनसे बढ़ गई हैं।
पिता को नाज है अपनी बेटी पर
एक टेलीकॉम कंपनी में कार्यरत अदिति के पिता देवेंद्र कुमार आर्या का कहना है कि फैशन इंडस्ट्री में उनकी बेटी बहुत नाम कमाएगी, जिस पर पूरा शहर फक्र करेगा।
वहीं गुड़गांव में रहने वाले फिल्म निर्देशक मयंक श्रीवास्तव कहते है कि दिल्ली के नजदीक होने के कारण यहां फैशन इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है। युवाओं को फैशन इंडस्ट्री में खुद को साबित करने का मौका मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि जिस तेजी से बॉलीवुड के लिए लोकेशन के रूप में गुड़गांव अपनी पहचान बनाता जा रहा है, ऐसी स्थिति में यहां के युवाओं का ध्यान फैशन इंडस्ट्री की ओर जाना लाजिमी है।