{"_id":"570114424f1c1b1615c81132","slug":"cyber-city-40-c-temprature-44-c-in-next-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर सिटी में 40 डिग्री तापमान, अगले सप्ताह 44 सेल्सियस की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर सिटी में 40 डिग्री तापमान, अगले सप्ताह 44 सेल्सियस की संभावना
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 04 Apr 2016 07:37 AM IST
विज्ञापन
पारा चालीस के पार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्च अंत तक सुहावने मौसम के बाद अब गर्मी का असर दिखने लगा है। अप्रैल के पहले सप्ताह में तापमान में ही तापमान 40 डिग्री पहुंच गया है। अगले सप्ताह तक इसमें चार डिग्री सेल्सियस का इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है। सूर्य के कड़े तेवर से लोग अब परेशान होने लगे हैं। दिल्ली को छोड़कर एनसीआर के दूसरे शहरों के मुकाबले गुड़गांव में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
रविवार को अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री दर्ज किया गया। जो दिल्ली के कुछ इलाके को छोड़कर एनसीआर में सबसे गर्म रहा। सुबह दस बजे अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया। जो चढ़ते सूरज के साथ बढ़ता गया। दोपहर 12 बजे 37.8 डिग्री और दो बजे के करीब अधिकतम 39.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 06 डिग्री सेल्सियस अधिक था। न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। यहां हवा करीब दस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही है। तेज हवाओं की वजह से मौसम शुष्क बना हुआ है।
विज्ञापन
मौसम विभाग की मानें तो अगले सप्ताह 42 डिग्री सेल्सियस तापमान की संभावना है। इसके साथ ही हवाओं की गति में तेजी आएगी और जिससे गर्म थपेड़े लोगों को और अधिक परेशान करेंगे। गर्मी के साथ ही कूलर और पंखे के कारोबार ने रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही गन्ने के जूस, आम पन्ना, शिकंजी, नींबू पानी और जलजीरा की दुकानों पर भीड़ जुटने लगी है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक वायुमंडल के ओजोन लेयर पीपीबी बढ़ने की वजह से गर्मी बढ़ रही है। वायुमंडल में किसी तरह के परिवर्तन नहीं होने की वजह से गर्मी इसी तरह बरकरार रहेगी। अगले सप्ताह आसमान में दो दिन हल्के बादल छाने की संभावना है। जिससे लू की गरमाहट कम होगी, लेकिन तापमान इसी तरह बना रहेगा।