फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CWG Village Lake to be Rejuvenated Using Microbial Culture

Delhi NCR News: माइक्रोबियल कल्चर से सीडब्ल्यूजी विलेज झील का होगा कायाकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
पुन: प्रेषित:- अपडेट
विज्ञापन



- झील के पानी को शुद्ध करना और पारिस्थितिकी पुनर्जीवित करना है परियोजना का उद्देश्य
- 28.25 लाख रुपये से 200 दिनों में परियोजना पूरी करने का लक्ष्य



शनि पाथौली


नई दिल्ली। राजधानी में पर्यावरण संरक्षण और जल स्रोतों के पुनर्जीवन के लिए अहम पहल शुरू होने जा रही है। पहले कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) विलेज स्थित झील का माइक्रोबियल कल्चर से जैविक उपचार कर पानी को स्वच्छ बनाया जाएगा। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य झील के प्रदूषित पानी को प्राकृतिक तरीके से शुद्ध करना और उसकी पारिस्थितिकी को पुनर्जीवित करना है। माइक्रोबियल कल्चर तकनीक में विशेष प्रकार के सूक्ष्म जीवों को पानी में डाला जाता है, जो उसमें मौजूद हानिकारक तत्वों को तोड़कर उसे साफ और उपयोगी बनाते हैं। योजना को लेकर प्राधिकरण ने निविदा भी जारी कर दी है।



यदि यह प्रयोग सफल रहता है तो इसे अन्य झीलों और जलाशयों में भी लागू किया जा सकता है। इसके लिए केवल उन्हीं एजेंसियों को पात्र माना गया है, जिन्होंने सात वर्षों में इस प्रकार के कार्य किए हों।
विज्ञापन




प्रदूषण और अतिक्रमण से जूझ रहीं जल संरचनाएं



दिल्ली में संजय झील, भलस्वा झील, नजफगढ़ झील और रोशनारा बाग की झील लंबे समय से प्रदूषण और अतिक्रमण से जूझ रहीं हैं। इससे जल स्रोत खत्म हो रहे हैं। इसका असर भूजल स्तर पर भी असर पड़ता है। इसके अलावा जैव विविधता में कमी आती है। इन्हीं को ध्यान में रखते हुए जलाशयों की बेहतरी के लिए योजना शुरू की जा रही है। इस परियोजना को 28.25 लाख रुपये की लागत से 200 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यमुना बाढ़ क्षेत्र में भी वेटलैंड विकसित करने और प्राकृतिक जल शोधन तंत्र को मजबूत करने की योजनाएं चल रहीं हैं। कुछ झीलों में एरेशन (पानी में ऑक्सीजन बढ़ाने) और फ्लोटिंग वेटलैंड जैसी तकनीकों का भी प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed