{"_id":"78828566812ce6dbcb24e0cb244a0bb3","slug":"cut-shutter-and-robbed-millions-accessories-in-noida-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल शॉप का शटर काटकर लाखों की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल शॉप का शटर काटकर लाखों की लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 07 Jan 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के सर्फाबाद गांव स्थित एक मोबाइल शॉप से सोमवार रात चोरों ने लाखों रुपये के मोबाइल, रिचार्ज कूपन व लैपटॉप चुरा लिया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई है।
विज्ञापन
सर्फाबाद गांव निवासी मनीष गर्ग की गांव में ही गर्ग कम्युनिकेशन के नाम से दुकान है। मंगलवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ था और लाखों रुपये के मोबाइल व लैपटॉप गायब था।
विज्ञापन
चोर दुकान से रिचार्ज कूपन भी ले गए। पीड़ित ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्ड़िग की जांच की तो उसमें बदमाश चोरी करता हुआ दिखाई दिया। चोर ने मुंह पर रुमाल बांधा हुआ था। थाना सेक्टर-49 पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये चोर की पहचान का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन