फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Customers struggle to find parking; businesses in markets face a looming crisis.

Delhi NCR News: पार्किंग की तलाश में भटक रहे ग्राहक, बाजारों के कारोबार पर मंडराने लगा संकट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 08:45 PM IST
विज्ञापन
चांदनी चौक से कीर्ति नगर तक त्योहारी खरीदारी के बीच वाहन खड़ा करना चुनौती, व्यापारियों ने मांगी बेहतर पार्किंग और यातायात व्यवस्था
विज्ञापन

सनी सिंह
नई दिल्ली। दिवाली की खरीदारी के लिए दिल्ली के बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है, लेकिन बाजार पहुंचने के बाद वाहन खड़ा करने की जगह तलाशना बड़ी चुनौती बन गया है। चांदनी चौक, सदर बाजार, करोलबाग, लाजपत नगर, नेहरू प्लेस, कनॉट प्लेस और कीर्ति नगर जैसे प्रमुख कारोबारी क्षेत्रों में पार्किंग की समस्या ग्राहकों के साथ दुकानदारों के लिए भी परेशानी का कारण बनती जा रही है। व्यापारियों की चिंता है कि त्योहारी सीजन में यदि ग्राहक को बाजार पहुंचने और वाहन खड़ा करने में ही समय गंवाना पड़ेगा तो इसका असर खरीदारी और कारोबार पर पड़ना निश्चित है।

दिल्ली-एनसीआर से आने वाले ग्राहक त्योहारी सीजन में कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, सजावटी सामान, गिफ्ट और फर्नीचर की खरीदारी के लिए इन बाजारों का रुख करते हैं। कई ग्राहक एक ही बाजार में कई दुकानों पर सामान की कीमत और गुणवत्ता की तुलना करना चाहते हैं। ऐसे में पार्किंग नहीं मिलने या बाजार से दूर वाहन खड़ा करने की मजबूरी उनका ध्यान इस बात पर ही लगा रहता है कि कहीं उनकी गाड़ी उठा न ले जाए। व्यापारियों का मानना है कि ऑनलाइन खरीदारी के दौर में बाजार तक आसान पहुंच भी कारोबार की प्रतिस्पर्धा का हिस्सा बन गई है। दिल्ली के कई बाजारों में की गई पड़ताल में पार्किंग की गंभीर समस्या सामने आई।
विज्ञापन


कोट्स


फर्नीचर कारोबारियों के लिए पार्किंग की समस्या केवल ग्राहक के वाहन तक सीमित नहीं है। बाजार के आसपास जाम या वाहन खड़ा करने की जगह नहीं मिलने पर सामान की डिलीवरी में देरी हो सकती है। बड़े उत्पाद खरीदने वाले ग्राहकों को भी वाहन तक सामान पहुंचाने में अतिरिक्त समय और मेहनत लगती है।-राजेश अग्रवाल, कीर्ती नगर फर्नीचर मार्केट
विज्ञापन
विज्ञापन


चांदनी चौक में खुदरा खरीदारी के साथ थोक कारोबार भी बड़े पैमाने पर होता है। यहां ग्राहकों के वाहनों के अलावा माल लेकर आने वाले वाहनों की आवाजाही भी रहती है। लोडिंग-अनलोडिंग के लिए जगह की कमी और सड़कों पर दबाव से कारोबारियों को परेशानी होती है।-योगेश सिंघल, अध्यक्ष,ऑल बूलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन, चांदनी चौक।

सदर बाजार में दिल्ली-एनसीआर के अलावा दूसरे राज्यों से भी व्यापारी थोक खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। त्योहारी सीजन में कारोबार बढ़ने के साथ ग्राहक वाहनों और मालवाहक वाहनों का दबाव भी बढ़ता है। ऐसे में पार्किंग की कमी और माल उतारने-चढ़ाने की जगह की समस्या व्यापारियों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।-परमजीत सिंह पम्मा, व्यापारी नेता

नेहरू प्लेस इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर हार्डवेयर के बड़े बाजारों में शामिल है। यहां ग्राहक लैपटॉप, कंप्यूटर पार्ट्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते हैं। सामान लेकर वाहन तक पहुंचना उनके लिए जरूरी होता है। यदि वाहन बाजार से दूर खड़ा करना पड़े तो अतिरिक्त परेशानी होती है।-महेंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष, एडीसीटीए

चांदनी चौक जाओ तो पहले यही टेंशन रहती है कि गाड़ी कहां खड़ी करेंगा। वहां पहुंचने का मतलब है जाम में फंसना। इस लिए वहां जाने से अच्छा है कि घर के पास ही खरीदारी कर लूं।-संजय द्विवेदी, विवेक विहार


लाजपत नगर मार्केट में पार्किंग ढ़ूंढ़ना मानों कोयले की खान में हीरा खोजना है। इस लिए हम ऑनलाईन शॉपिंग ही कर लेते हैं कम से कम पार्किंग के झंझट से तो बच जाते हैं।- राहुल कुमार, जंगपुरा






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed