{"_id":"b52c7395c4e243362cb8fa7cac8340b7","slug":"customers-planning-to-pass-gas-agencies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस एजेंसियों में पासबुक लेकर आएंगे ग्राहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस एजेंसियों में पासबुक लेकर आएंगे ग्राहक
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 23 Jan 2015 09:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीबीटीएल योजना के तहत गैस एजेंसियों में बैंक अकाउंट नंबर बहुत कम रजिस्टर्ड हो रहे हैं। योजना में तेजी लाने के लिए डीएम ने निर्देश दिए हैं कि एजेंसी में ग्राहक जब सिलेंडर लेने आएं तो एजेंसी संचालक गैस पास बुक के साथ बैंक की पासबुक को भी लाने के लिए कहें। ताकि मौके पर ही ग्राहकों से फार्म भरवाकर जमा कराया जा सके।
विज्ञापन
डीबीटीएल योजना के अंतर्गत 31 मार्च तक ग्राहकों को अपना आधार कार्ड और बैंक अकाउंट नंबर गैस एजेंसियों में रजिस्टर्ड कराना है। अभी तक 30 प्रतिशत ग्राहक भी रजिस्टर्ड नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
जनपद में पांच लाख से ज्यादा ग्राहक हैं। ऐसी स्थिति में निर्धारित तिथि तक सभी ग्राहकों को रजिस्टर्ड कर पाना मुश्किल होगा।
लीड बैंक अधिकारी आरएस मीणा ने बताया कि जल्द से जल्द ग्राहकों को योजना के दायरे में लाया जा सके इसके लिए डीएम ने निर्देश दिए हैं कि गैस एजेंसी संचालक ग्राहकों से गैस बुक के साथ बैंक की पासबुक भी मांगें।
विज्ञापन
यदि ग्राहक बैंक पासबुक लेकर न आए तो उन्हें कहें कि वह बुक लेकर आएं। इसके बाद मौके पर ही फार्म भरवा कर जमा करें। इससे तेजी आएगी और ज्यादा से ज्यादा ग्राहक योजना से जुड़ेंगे।