फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   curfew like situation in alfa one area of greater noida

अल्फा वन में पसरा सन्नाटा, कर्फ्यू जैसे हालात

Wed, 30 Apr 2014 06:51 PM IST
Updated Wed, 30 Apr 2014 06:51 PM IST
विज्ञापन
curfew like situation in alfa one area of greater noida

दो दिन पहले अल्फा वन में नशेड़ी युवकों के उत्पात और आतंक का असर बुधवार को पूरे ग्रेटर नोएडा में दिखा।

विज्ञापन


सुबह से ही ऐसा लगा कि मानों कर्फ्यू लग गया हो। यहां तक कि चाय और सैलून ही नहीं रेहड़ियां भी नजर नहीं आईं। शहर में चारों ओर बदमाशों के आतंक की ही चर्चा होती रही।
 
बुधवार सुबह से पूरे शहर में सन्नाटा पसरा रहा। शहर के किसी भी मार्केट में कैसी भी दुकान नहीं खुली। सोमवार रात नशे में धुत कुछ युवकों ने बाजार में खूब उत्पात मचाया था और महिलाओं से छेड़छाड़ की थी।

विज्ञापन

'पुलिस की मिलीभगत से हो रही दबंगई'

curfew like situation in alfa one area of greater noida

लोगों का कहना है कि पुलिस-प्रशासन की मिलीभगत के कारण बदमाशों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।

अल्फा-1 में सोमवार रात को हुई घटना ने लोगों को गुस्से से भर दिया है। ग्रेनो में बढ़ते अपराध और असामाजिक तत्वों की दबंगई से न केवल व्यापारियों बल्कि यहां के निवासियों में भी रोष है।

शहर के व्यापारियों ने एकजुट होकर पूरे ग्रेनो के बाजार को बंद करने का मंगलवार को निर्णय लिया और सभी मार्केट में यह संदेश दे दिया। बुधवार सुबह ग्रेटर नोएडा में पहली बार ऐसा बंद दिखाई दिया।

हर तरफ दिखा बंद का असर

curfew like situation in alfa one area of greater noida

अभी तक अकसर ऐसा होता था कि जिस सेक्टर या मार्केट में कोई घटना होती थी तो उसी के व्यापारी मार्केट बंद का आह्वान करते थे।

ऐसा पहली बार हुआ है कि ग्रेनो के अल्फा-वन, अल्फा-टू, बीटा-वन, बीटा-टू, गामा-वन और दो, डेल्टा वन से लेकर थर्ड ओर पीथ्री समेत शहर के मुख्य सेक्टरों में बंद का पूरा असर दिखाई दिया। ग्रेनो का मुख्य बाजार जगत फार्म है। जगत फार्म की एक भी दुकान आज नहीं खुली।

बाजार बंद होने के कारण सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा रहा और लोगों में पूरे दिन पुलिस और प्रशासन की व्यवस्था को ही कोसते रहे। कई स्थानों पर व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की।

विज्ञापन

फाड़ दिए थे महिलाओं के कपड़े

curfew like situation in alfa one area of greater noida

ग्रेटर नोएडा के अल्फा-वन सेक्ठर के सी ब्लाक मार्केट में सोमवार देर रात को दो कारों में सवार होकर युवक आए और उन्होंने जो भी दुकानदार मिला उनको जमकर पीटा।

दुकानों का सामान बाहर फेंका और मार्केट में आई युवतियों और महिलाओं के साथ अभ्रदता की और कई महिलाओं के कपड़े तक फाड़ दिए।

इसके अलावा एक छात्र ठेले पर कुछ खा रहा था जिसके सिर पर बीयर की बोतल तोड़ दी। ठेले-पटरे वालों के सामान तहस-नहस कर दिए।

दादागीरी का गांधीगीरी से विरोध

curfew like situation in alfa one area of greater noida

न जुलूस और न धरना-प्रदर्शन..लेकिन दादागीरी का गांधीगीरी से पुरजोर विरोध। बुधवार को अल्फा वन में मारपीट, महिलाओं से अभद्रता और सामान फेंके जाने के विरोध में सभी व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।

इससे सबसे ज्यादा नुकसान यहां रहने वाले छात्रों का हुआ, क्योंकि खाने-पीने के लिए वह दुकानों पर ही निर्भर रहते हैं। यहां बढ़ती आपराधिक वारदातों और पुलिस की निष्क्रियता से त्रस्त लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से विरोध किया। मात्र एक संदेश पर ही व्यापारियों ने अपनी दुकानें नहीं खोलीं और शाम को भी बाजार पूरी तरह बंद रहा।

यहां छात्र हॉस्टल और किराए के घरों में रहते हैं और इनका खान-पान इन्हीं दुकानों पर होता है। लेकिन, बंद के चलते इन छात्रों को काफी परेशानी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed