{"_id":"587a58b64f1c1b7940baa016","slug":"crushed-head-by-stone-not-back-of-35-thausand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"35 हजार रुपये नहीं लौटाने पर पत्थर से सिर कुचल दिया था ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 हजार रुपये नहीं लौटाने पर पत्थर से सिर कुचल दिया था
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 15 Jan 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने 9 जनवरी की रात युवक बेरहमी से हुई हत्या की गुत्थी को सुलझाने का दावा कर एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। उधार लिए 35 हजार रुपये नहीं लौटाने पर युवक की हत्या की गई थी।
शराब पिलाकर उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मृतक की मोटर साइकिल व मोबाइल बरामद कर लिया है। दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी रोमिल बानिया के अनुसार मद्रासी मंदिर, ब्लॉक नंबर-14, दक्षिणपुरी के जहांपनाह के जंगल में 10 जनवरी की सुबह युवक का शव मिला था। युवक का सिर बुरी तरह कुचला हुआ और सिर समेत शरीर का काफी हिस्सा जला हुआ था।
पुलिस ने मामला दर्जकर अंबेडकर नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार की देखरेख में एसआई आनंद कुमार झा व कृष्णपाल सिंह की टीम ने तफ्तीश शुरू की। जांच में मृतक की पहचान 12 जनवरी को गांव होशियारपुर सेक्टर-51, नोएडा निवासी चेतन कुमार सिंह के रूप में हुई।

शराब पिलाकर दिया वारदात को अंजाम
एसआई आनंद कुमार झा की टीम ने जांच के बाद दक्षिणपुरी निवासी विक्रम उर्फ मोगली उर्फ सन्नी (22) और सुभाष कैंप निवासी सूरज उर्फ सुदामा (21) को गिरफ्तार कर लिया।
इनसे पूछताछ के बाद इनके तीसरे नाबालिग साथी को पकड़ लिया गया। विक्रम ने बताया कि उसने चेतन को 35 हजार रुपये उधार दिए थे। इन दिनों विक्रम बेरोजगार था और उसे पैसे की जरूरत थी। उसने चेतन से पैसे मांगे तो उसने देने से मना कर दिया। इस पर विक्रम ने चेतन की हत्या करने की साजिश रच डाली।
विक्रम ने साजिश में सूरज और नाबालिग को शामिल किया। साजिश के तहत विक्रम ने शराब पिलाने के लिए चेतना को नौ जनवरी की रात दक्षिणपुरी इलाके में बुलाया था। इन्होंने जहांपनाह पार्क में शराब पी। इस दौरान विक्रम ने चेतन से पैसे मांगे तो उसने देने से मना कर दिया। इस पर तीनों ने पत्थर से सिर पर वार कर चेतन की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसका सिर व शरीर का ऊपर का हिस्सा जला दिया था। चेतन की मोटर साइकिल व मोबाइल ले गए थे।