फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   crushed head by stone, not back of 35 thausand

35 हजार रुपये नहीं लौटाने पर पत्थर से सिर कुचल दिया था

Sun, 15 Jan 2017 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 15 Jan 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
crushed head by stone, not back of 35 thausand
file photo - फोटो : अमर उजाला
अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने 9 जनवरी की रात युवक बेरहमी से हुई हत्या की गुत्थी को सुलझाने का दावा कर एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। उधार लिए 35 हजार रुपये नहीं लौटाने पर युवक की हत्या की गई थी।
विज्ञापन


शराब पिलाकर उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मृतक की मोटर साइकिल व मोबाइल बरामद कर लिया है। दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी रोमिल बानिया के अनुसार मद्रासी मंदिर, ब्लॉक नंबर-14, दक्षिणपुरी के जहांपनाह के जंगल में 10 जनवरी की सुबह युवक का शव मिला था। युवक का सिर बुरी तरह कुचला हुआ और सिर समेत शरीर का काफी हिस्सा जला हुआ था। 
विज्ञापन



पुलिस ने मामला दर्जकर अंबेडकर नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार की देखरेख में एसआई आनंद कुमार झा व कृष्णपाल सिंह की टीम ने तफ्तीश शुरू की। जांच में मृतक की पहचान 12 जनवरी को गांव होशियारपुर सेक्टर-51, नोएडा निवासी चेतन कुमार सिंह के रूप में हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पिलाकर दिया वारदात को अंजाम

crushed head by stone, not back of 35 thausand
एसआई आनंद कुमार झा की टीम ने जांच के बाद दक्षिणपुरी निवासी विक्रम उर्फ मोगली उर्फ सन्नी (22) और सुभाष कैंप निवासी सूरज उर्फ सुदामा (21) को गिरफ्तार कर लिया।

इनसे पूछताछ के बाद इनके तीसरे नाबालिग साथी को पकड़ लिया गया। विक्रम ने बताया कि उसने चेतन को 35 हजार रुपये उधार दिए थे। इन दिनों विक्रम बेरोजगार था और उसे पैसे की जरूरत थी। उसने चेतन से पैसे मांगे तो उसने देने से मना कर दिया। इस पर विक्रम ने चेतन की हत्या करने की साजिश रच डाली। 

विक्रम ने साजिश में सूरज और नाबालिग को शामिल किया। साजिश के तहत विक्रम ने शराब पिलाने के लिए चेतना को नौ जनवरी की रात दक्षिणपुरी इलाके में बुलाया था। इन्होंने जहांपनाह पार्क में शराब पी। इस दौरान विक्रम ने चेतन से पैसे मांगे तो उसने देने से मना कर दिया। इस पर तीनों ने पत्थर से सिर पर वार कर चेतन की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसका सिर व शरीर का ऊपर का हिस्सा जला दिया था। चेतन की मोटर साइकिल व मोबाइल ले गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed