{"_id":"bd795ffd26b920d288350551d0f79cff","slug":"crueality-against-animals-is-high-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु क्रूरता का मामला दर्ज, पुलिस ने तेज की छानबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु क्रूरता का मामला दर्ज, पुलिस ने तेज की छानबीन
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 02 Dec 2015 06:45 PM IST
विज्ञापन
खंड के गांव फखरपुरखोरी के जंगलों में ऊंटों का वध करने के मामले में नगीना थाने में दर्जनों अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की गई है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, छानबीन जारी है।
विज्ञापन
घटना मंगलवार की है जब पशु केयर संगठन के कार्यकर्ताओं ने फखरपुरखोरी में ऊंटों के कटे हुए पैर मुंह और कान देखे। तुरंत इसकी सूचना नगीना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने सुबूत के आधार पर दर्जनों अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसएचओ समसुद्दीन ने बताया कि अभी तक किसी की पहचान नहीं हो सकी है। कई लोगों से पूछताछ की गई छानबीन जारी है।
विज्ञापन