फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CRPF Recruitment for 521 Posts through Sports Quota

Delhi NCR News: सीआरपीएफ में स्पोर्ट्स कोटे से 521 पदों पर भर्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
-12 अक्तूबर से शुरू होंगे आवेदन
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। सीआरपीएफ ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत मेधावी खिलाड़ियों के लिए हवलदार/जीडी और सिपाही/जीडी के 521 पदों पर भर्ती घोषणा पत्र जारी किया है। भर्ती में पुरुष और महिला दोनों खिलाड़ी आवेदन कर सकेंगे। कुल पदों में हवलदार/जीडी के 182 और सिपाही/जीडी के 339 पद शामिल हैं। हवलदार के लिए 150 पुरुष और 32 महिला, जबकि सिपाही के लिए 258 पुरुष और 81 महिला पद हैं।



ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 अक्तूबर को सुबह नौ बजे से शुरू होगी और 11 नवंबर तक चलेगी। आवेदन में सुधार का मौका 12 से 14 नवंबर तक दिया जाएगा। आवेदन केवल सीआरपीएफ की भर्ती वेबसाइट के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन




भर्ती में एथलेटिक्स, तैराकी, तीरंदाजी, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, फुटबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी, कराटे, निशानेबाजी, ताइक्वांडो, वॉलीबॉल, भारोत्तोलन, वुशु, कुश्ती और योग समेत 22 खेल विधाओं को शामिल किया गया है। हवलदार पद के लिए 10+2 और सिपाही पद के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य है। दोनों पदों के लिए आयु सीमा 18 से 23 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसमें नियमानुसार छूट का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed