{"_id":"5ea829bc8ebc3e90561074e3","slug":"crpf-man-dies-due-to-coronavirus-first-case-in-paramilitary-forces","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस से सीआरपीएफ के जवान की मौत, अर्धसैनिक बलों में पहला मामला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस से सीआरपीएफ के जवान की मौत, अर्धसैनिक बलों में पहला मामला
Tue, 28 Apr 2020 06:52 PM IST
Mohit Mudgal
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Tue, 28 Apr 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : डेमो
कोरोनो वायरस संक्रमण के कारण मंगलवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 55 वर्षीय जवान की मौत हो गई। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आंतरिक सुरक्षा और सीमा सुरक्षा के लिए काम करने वाले केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) या अर्धसैनिक बलों के लगभग 10 लाख कर्मियों में से कोरोना के कारण यह पहली मौत है।
विज्ञापन
सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) रैंक के अधिकारी को कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद कुछ दिनों पहले सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण मंगलवार को एक सीआरपीएफ कर्मी की मृत्यु हो गई। वे दिल्ली स्थित बल की 31वीं बटालियन में तैनात थे।
विज्ञापन
इस बटालियन के लगभग 23 अन्य कर्मियों को एक अन्य सहयोगी द्वारा कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीएसएफ और सीआईएसएफ जैसे अन्य केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कुछ अन्य कर्मियों में भी कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन