फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crowds throng zoo on New Year with over 25000 people arriving

Delhi Zoo: नए साल पर चिड़ियाघर में उमड़ा जनसैलाब, पहुंचे 25 हजार से ज्यादा लोग

Thu, 01 Jan 2026 07:02 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 01 Jan 2026 07:02 PM IST
सार

बड़े जानवरों के बाड़े के बाहर सिक्योरिटी गार्ड ज्यादा संख्या में तैनात रहे, ताकि कोई व्यक्ति बाड़े में न कूद सके और किसी भी स्थिति से आसानी से निपटा जा सके। 

विज्ञापन
Crowds throng zoo on New Year with over 25000 people arriving
Delhi Zoo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में नए साल के मौके पर लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। साल के पहले ही दिन चिड़ियाघर में कुल 25,111 लोग पहुंचे। बीते साल एक जनवरी को 25,346 पर्यटक चिड़ियाघर पहुंचे थे। यह संख्या लोगों की वन्यजीवों और प्रकृति के प्रति बढ़ती रुचि को दर्शाती है। 

विज्ञापन

चिड़ियाघर प्रशासन की ओर से आगंतुकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। पार्किंग व्यवस्था, एंट्री-एग्जिट, भीड़ नियंत्रण और जानवरों की देखभाल पर खास ध्यान दिया गया, जिससे पूरे दिन किसी तरह की अव्यवस्था नहीं हुई। चिड़ियाघर प्रबंधन ने बताया कि नए साल के अवसर पर परिवारों और बच्चों की संख्या अधिक रही और लोगों ने शांतिपूर्ण माहौल में वन्यजीवों को करीब से देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चिड़ियाघर प्रबंधन ने सभी आगंतुकों को जिम्मेदारी के साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए धन्यवाद दिया है। इसके अलावा, आगामी छुट्टियों के दौरान भीड़ और इंटरनेट कंजेशन से बचने के लिए लोगों से अपील की गई है कि वे चिड़ियाघर की वेबसाइट से पहले ही टिकट बुक कर लें। चिड़ियाघर निदेशक डॉ. संजीत कुमार ने बताया कि समुह में आए लोगों के आपस में बिछड़ने पर मिलने की जगह की जानकारी की अनाउंसमेंट भी कराई गई। वहीं, टिकट की कालाबाजारी रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड बनाया गया। उन्होंने बताया कि मेन गेट के पास लगेज रूम के साथ हेल्प डेस्क बनाया गया था। यहां से आगंतुकों ने चिड़ियाघर से जुड़ी जानकारी ली।

विज्ञापन

जानवरों के बाड़े के बाहर रहेंगे सिक्योरिटी गार्ड
बड़े जानवरों के बाड़े के बाहर सिक्योरिटी गार्ड ज्यादा संख्या में तैनात रहे, ताकि कोई व्यक्ति बाड़े में न कूद सके और किसी भी स्थिति से आसानी से निपटा जा सके। एनिमल कीपर और सिक्योरिटी में करीब 40 लोगों का अतिरिक्त स्टाफ तैनात रहा। सामान्य दिनों में करीब 60 लोगों के स्टाफ को बढ़ाकर 90 से अधिक किया गया। इसके अलावा, चिड़ियाघर का सामान छीनने या महिलाओं से बदतमीजी करने वालों को तुरंत पकड़ने के लिए सिक्योरिटी टीम के दस्ते पूरे चिड़ियाघर में तैनात रहे। सीसीटीवी से लगातार नजर रखी गई। नए साल पर बच्चों के लिए भी विशेष प्रोग्राम रखे गए। उन्हें वन्य जीवों की जानकारी देने के साथ कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। टिकट चेक कराने के बाद चिड़ियाघर के अंदर जाने के लिए सभी 8 एंट्री गेट विजिटर्स की सुविधा के लिए खुले रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed