फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   chhath puja 2018 timing, chhath puja kab hai, crowds in trains at New delhi railway station

छठ पूजा 2018: घर जाने वालों की ट्रेनों में भीड़, रेलवे की वेबसाइट दे रही धोखा

Fri, 09 Nov 2018 05:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 09 Nov 2018 05:03 AM IST
विज्ञापन
chhath puja 2018 timing, chhath puja kab hai, crowds in trains at New delhi railway station
ट्रेनों में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
दिवाली के बाद अब काफी संख्या में पूर्वांचल के लोग छठ पूजा में शरीक होने के लिए अपने घर जा रहे हैं। रेलवे स्टेशनों पर बृहस्पतिवार को भी भीड़ उमड़ी। सबसे अधिक भीड़ शनिवार व रविवार को होने की उम्मीद है। छुट्टी का दिन होने का कारण बड़ी संख्या में लोग रवाना होंगे।
विज्ञापन


इसे लेकर रेलवे प्रशासन भी भीड़ नियंत्रण की तैयारी में जुटा हुआ है। दिल्ली के स्टेशनों से काफी संख्या में लोग पूर्वांचल की तरफ जाने वाली ट्रेनों से रवाना हुए। स्थिति यह रही कि किसी भी नियमित ट्रेन में न तो आरक्षित बर्थ और न ही अनारक्षित कोच में ही बैठने की जगह थी। 
विज्ञापन


मजबूरन लोगों को शौचालय में भी यात्रा करने को मजबूर होना पड़ा। स्पेशल ट्रेन तो चल रही है, लेकिन लोग ज्यादातर नियमित ट्रेनों से ही यात्रा कर रहे हैं। इस वजह से भी रेल प्रशासन को विशेष ट्रेनों की जगह नियमित ट्रेनों में भीड़ नियंत्रण में परेशानी हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों को घंटों लाइन में लगने की मजबूरी है। उधर, भीड़ नियंत्रण के लिए रेलवे ने स्टेशन परिसर के बाहर भी यात्रियों के ठहरने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।  

chhath puja 2018 timing, chhath puja kab hai, crowds in trains at New delhi railway station
ट्रेनों में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
त्योहार के दौरान आईआरसीटीसी की वेबसाइट भी साथ नहीं दे रही है। बृहस्पतिवार सुबह से ही लोग टिकट की बुकिंग व निरस्त कराने को लेकर परेशान रहे। कई लोगों को यहां तक पता नहीं चला कि उनकी वेटिंग टिकट कंफर्म हुई या नहीं। 

ऐसे में उन्हें स्टेशन पर ही जाकर पता करना पड़ा कि उनका बर्थ आरक्षित हुआ है या नहीं। उधर, शुक्रवार सुबह जाने वाले लोगों को भी परेशान होना पड़ा। 

कई लोगों की शिकायत थी कि शुक्रवार के लिए उन्हें तत्काल में कंफर्म बर्थ मिल गया, लेकिन पूर्व में लिए गए वेटिंग टिकट को जब आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर निरस्त करने का प्रयास किया गया, तो वह संभव नहीं हो पाया। 

ऐसे में अगर टिकट कंफर्म हो गया तो उन्हें नुकसान उठाना पड़ेगा। यात्रियों को शुक्रवार को भी वेबसाइट के कारण परेशान होना पड़ेगा, क्योंकि रेलवे ने नियमित मेंटेनेंस को लेकर देर रात 12 बजे से डेढ़ बजे तक पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम को बंद रखने का निर्णय लिया है। इस दौरान ट्रेनों में रिजर्वेशन व कैंसलेशन के लिए परेशान होना पड़ेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed