फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crowds in the metro and buses at Holi.

मेट्रो और बसों में उमड़ी भीड़, घरों के लिए रवाना हुए लोग

Thu, 24 Mar 2016 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 24 Mar 2016 09:35 AM IST
विज्ञापन
Crowds in the metro and buses at Holi.
मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
होली की पूर्व संध्या डीएमआरसी मेट्रो और रोडवेज की बसों में मारामारी वाली स्थिति रही। गुडग़ांव में नौकरी करने वाले हरियाणा के विभिन्न जिलों के लोग अपने घरों की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन


वहीं रोडवेज की ओर से ऑन डिमांड बसों की व्यवस्था काफी ढीली नजर आई। लोग बसों में लद कर अपने गंतव्य की ओर रवाना होते हुए दिखे। वहीं गुडग़ांव के सभी मेट्रो स्टेशनों पर भी यात्रियों की खूब भीड़ रही।
विज्ञापन


गुडग़ांव बस अड्डे पर टिकट के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा। काउंटर पर लंबी लाइन लगी रही। डीएमआरसी मेट्रो सेवा होली के दिन ढाई बजे तक बंद रहेगी। इस कारण जिनको गुडग़ांव से दिल्ली की ओर जाना था, वह बुधवार को ही रवाना हो गए। सबसे अधिक भीड़ हुडा सिटी सेंटर पर रही। मेट्रो के काउंटरों पर भी टोकन के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी रही। इफको चौक और एमजी रोड पर भी ऐसा ही माहौल दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहतक, बहादुरगढ़, जींद सहित अन्य जिलों में जाने वाले यात्रियों की संख्या अच्छी खासी रही। सुबह से ही लोग के रोडवेज डिपो पर पहुंचने लगे। महिलाओं और बच्चों को बस में सवार होने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।


बस यात्री सुरजीत को आगरा जाना था। उन्होंने कहा कि रोडवेज की ऑन डिमांड योजना पूरी तरह से फेल रही। यात्रियों को बस ही नहीं मिल रही थी। हरियाणा रोडवेज के ट्रैफिक मैनेजर का कहना है कि सभी रूटों पर बसें चलाई गई है। कोई भी दिक्कत नहीं आई है। होली वाले दिन भी लंबी रूटों में बसें चलेंगी। सिटी बसों को भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed