{"_id":"56f2745a4f1c1bce36f14d24","slug":"crowds-in-the-metro-and-buses-at-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो और बसों में उमड़ी भीड़, घरों के लिए रवाना हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो और बसों में उमड़ी भीड़, घरों के लिए रवाना हुए लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 24 Mar 2016 09:35 AM IST
विज्ञापन
मेट्रो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली की पूर्व संध्या डीएमआरसी मेट्रो और रोडवेज की बसों में मारामारी वाली स्थिति रही। गुडग़ांव में नौकरी करने वाले हरियाणा के विभिन्न जिलों के लोग अपने घरों की ओर रवाना हुए।
वहीं रोडवेज की ओर से ऑन डिमांड बसों की व्यवस्था काफी ढीली नजर आई। लोग बसों में लद कर अपने गंतव्य की ओर रवाना होते हुए दिखे। वहीं गुडग़ांव के सभी मेट्रो स्टेशनों पर भी यात्रियों की खूब भीड़ रही।
गुडग़ांव बस अड्डे पर टिकट के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा। काउंटर पर लंबी लाइन लगी रही। डीएमआरसी मेट्रो सेवा होली के दिन ढाई बजे तक बंद रहेगी। इस कारण जिनको गुडग़ांव से दिल्ली की ओर जाना था, वह बुधवार को ही रवाना हो गए। सबसे अधिक भीड़ हुडा सिटी सेंटर पर रही। मेट्रो के काउंटरों पर भी टोकन के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी रही। इफको चौक और एमजी रोड पर भी ऐसा ही माहौल दिखा।
विज्ञापन
रोहतक, बहादुरगढ़, जींद सहित अन्य जिलों में जाने वाले यात्रियों की संख्या अच्छी खासी रही। सुबह से ही लोग के रोडवेज डिपो पर पहुंचने लगे। महिलाओं और बच्चों को बस में सवार होने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
बस यात्री सुरजीत को आगरा जाना था। उन्होंने कहा कि रोडवेज की ऑन डिमांड योजना पूरी तरह से फेल रही। यात्रियों को बस ही नहीं मिल रही थी। हरियाणा रोडवेज के ट्रैफिक मैनेजर का कहना है कि सभी रूटों पर बसें चलाई गई है। कोई भी दिक्कत नहीं आई है। होली वाले दिन भी लंबी रूटों में बसें चलेंगी। सिटी बसों को भी चलाया जाएगा।