फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crowd at Jantar Mantar likely to swell over the weekend; police step up vigilance.

Delhi NCR News: वीकएंड पर जंतर-मंतर के बढ़ सकती भीड़, पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
(नोट: इसको मंच की लोकशन अटपटी.... वाली खबर के साथ ही लगाएं)
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी के जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच आंदोलन के दौरान वीकएंड में प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। छुट्टी होने की वजह से दिल्ली-एनसीआर समेत देश के दूसरे हिस्से से भी लोग यहां पहुंच सकते हैं। पहले से ही प्रदर्शनकारियों के दबाव में दबी लुटियंस की दिल्ली में स्थिति बिगड़ सकती है। इसको इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शनिवार और रविवार को विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में लोगों के आंदोलन में शामिल होने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए जंतर-मंतर और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। बैरिकेडिंग, निगरानी और यातायात प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और आम लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

अधिकारियों ने कहा कि प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की अपील की गई है। पुलिस की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी स्थिति में शांति व्यवस्था प्रभावित न हो। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल और त्वरित कार्रवाई दल क्यूआरटी को भी तैनात किया जाएगा। पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए है और खुफिया तंत्र के माध्यम से भीड़ के मूवमेंट की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article