{"_id":"6816789d147ea1f3aa09840c","slug":"crores-of-rupees-scam-in-devi-buses-cbi-should-investigate-aap-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-89029-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘देवी’ बसों में हुआ करोड़ों का घोटाला, सीबीआई जांच हो : आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘देवी’ बसों में हुआ करोड़ों का घोटाला, सीबीआई जांच हो : आप
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को राजधानी की सड़कों पर उतारी गई ‘देवी’ बसों के संचालन में करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार होने का दावा किया है। आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि इनके संचालन में करोड़ों रुपये का घोटाला हो सकता है। ऐसे में इसकी सीबीआई से जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बसें तत्कालीन आप सरकार में अक्तूबर, 2024 में ही दिल्ली आ गई थीं। इनका उद्घाटन और ट्रायल भी शुरू कर दिया था, लेकिन 50 फीसदी मेक इन इंडिया के कंपोनेंट होने की शर्तों का पालन नहीं करने पर इन बसों को सड़क पर नहीं उतारा गया। अब उन्हीं बसों को छह महीने बाद मौजूदा दिल्ली सरकार सड़क पर उतार कर श्रेय ले रही है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार को बताना चाहिए कि अगर ये बसें शर्तें पूरी नहीं कर रही थीं, तो इनको सड़क पर कैसे उतार दिया गया?
भारद्वाज ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर कहा कि शुक्रवार को भाजपा की दिल्ली सरकार उन 400 मोहल्ला बसों का उद्घाटन दोबारा किया, जिनका उद्घाटन और ट्रायल तत्कालीन आप सरकार में अक्तूबर, 2024 में ही शुरू हो गया था। करीब दो साल पहले उनकी सरकार ने मोहल्ला बसें खरीदने की प्रक्रिया शुरू की थी। अक्तूबर में सभी इलेक्ट्रिक मोहल्ला बसें दिल्ली में मौजूद थीं। सवाल यह है कि जो मोहल्ला बसें पहले से ही दिल्ली में मौजूद थीं और उनको ट्रायल चल रहा था, तो उन्हीं बसों का दोबारा उद्घाटन करके पैसा क्यों बर्बाद किया गया?
विज्ञापन
