फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crooks throw stone on shuttle RPF personnel injures

शरारती तत्व ने शटल पर फेंका पत्थर, RPF कर्मी घायल

Thu, 28 Jan 2016 05:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 28 Jan 2016 05:42 PM IST
विज्ञापन
Crooks throw stone on shuttle RPF personnel injures

दिल्ली-फरीदाबाद सेक्शन में ट्रेनों में पत्थर मारने की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। कभी राजधानी एक्सप्रेस को निशाना बनाया जाता है तो कभी अन्य गाडिय़ों को।

विज्ञापन


शरारती तत्वों ने अब शटल को निशाना बनाते हुए बुधवार की रात शकूरबस्ती-पलवल शटल में पत्थर मारा जिससे आरपीएफ का एक कर्मचारी घायल हो गया।

उसे बल्लभगढ़ स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। आरपीएफ इस मामले को छुपाने में लगी रही।

जानकारी के अनुसार पलवल के रहने वाले आरपीएफ सब इंस्पेक्टर आइएस नागर और हैड कांस्टेबल बृजलाल सिंह फरीदाबाद पोस्ट में तैनात हैं। दोनों बुधवार को शकूरबस्ती से पलवल जाने वाली शटल से घर जाने के लिए ओल्ड स्टेशन से सवार हुए।
विज्ञापन


ट्रेन मुजेसर रेलवे फाटक के आसपास पहुंची तो किसी ने ट्रेन पर पत्थर मारा। पत्थर बृजलाल के चेहरे पर जाकर लगा। पत्थर लगने से खून निकलने लगा।

नागर ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। बाद में बल्लभगढ़ उतरकर घायल साथी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृजलाल के सिर में दो टांके लगे हैं। थाना प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि पत्थर मारने वाले दारूबाज और शरारती तत्वों का हाथ है। टीमें गठित की धरपकड़ की जाएगी।

पत्थरबाजी की घटनाएं:
-21 अप्रैल-15 फरीदाबाद नीलम पुल के बीच मुंबई राजधानी पर पथराव।
-2 मई-15 फरीदाबाद-न्यूटाउन के बीच मुंबई राजधानी पर पथराव।
-3 मई-15 फरीदाबाद-न्यूटाउन के बीच मुंबई राजधानी पर पथराव।
-6 मई-15 फरीदाबाद-न्यूटाउन के बीच मुंबई राजधानी पर पथराव।
-9 मई-15 फरीदाबाद-न्यूटाउन के बीच मुंबई राजधानी पर पथराव।
-21जुलाई-15 फरीदाबाद-तुगलकाबाद के बीच मुंबई राजधानी पर पथराव।
-27 जुलाई-15 मथुरा-पलवल के अगस्त क्रांति राजधानी पर पथराव।
-31 जुलाई-15 तुगलकाबाद-फरीदाबाद के बीच इंदौर जा रही मालवा एक्सप्रेस में पत्थरबाजी।
-16 अगस्त-15 बल्लभगढ़-न्यूटाउन के बीच पंजाब मेल में पत्थरबाजी।
-27 जनवरी-16- मुजेसर फाटक के पास शकूरबस्ती-पलवल शटल में पत्थर मारा, आरपीएफ हेड कांस्टेबल बृललाल घायल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed