फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crooks shot property dealers in ghaziabad

कालोनाइजरों को घेर कर गोलियों से भूना, एक की मौत

Tue, 29 Apr 2014 10:19 AM IST
Updated Tue, 29 Apr 2014 10:19 AM IST
विज्ञापन
Crooks shot property dealers in ghaziabad

जलालपुर रोड पर सोमवार रात करीब साढ़े सात बजे चार हमलावरों ने लग्जरी कार में सवार दो कालोनाइजरों को घेर कर गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से उखरालसी निवासी कालोनाइजर केपी त्यागी की मौत हो गई, जबकि जलालपुर निवासी प्रवीन को छह गोलियां लगी।

विज्ञापन


गंभीर हालत में उसे गाजियाबाद यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ताबड़तोड़ फायरिंग से मौके पर भगदड़ मच गई।

इस घटना से पुलिस अफसरों में हड़कंप मचा है। एसओ आरपी शर्मा का कहना है कि हमले की वजह का पता नहीं चल सकी है। पुलिस जांच कर रही है।

जान बचाने के लिए दौड़ाई कार लेकिन...

Crooks shot property dealers in ghaziabad

उखरालसी निवासी केपी त्यागी (35) और जलालपुर निवासी प्रवीन (37) दोनों बस स्टैंड के पास संतोष सिटी और जलालपुर रोड पर संतोष विहार के नाम से कालोनी में प्लाटिंग कर रहे हैं। प्रवीन के मुताबिक सोमवार शाम सात बजे वह और केपी त्यागी संतोष सिटी से संतोष विहार जलालपुर रोड जा रहे थे।

दोनों वरना कार कार में सवार थे। कार केपी त्यागी चला रहा था। मुर्गी फार्म के पास एक बुग्गी को क्रास करते ही पहले से घात लगाए खड़े चार हमलावरों ने कार को घेर लिया और गोलियां बरसानी शुरू कर दी। जान बचाने को केपी ने कार दौड़ दी, लेकिन कार असंतुलित होकर पहिया नाले में गिर गया।

गोलियों की आवाज सुनकर मौके पर भगदड़ मच गई। प्रवीन की मानें तो हमलावर मौके से 50 कदम की दूरी पर खड़ी लग्जरी कार में सवार होकर मुरादनगर की ओर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

25 से 30 की उम्र के थे हमलावर

Crooks shot property dealers in ghaziabad

लोगों ने दोनों घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां से पहले केपी त्यागी और फिर प्रवीन को गाजियाबाद यशोदा अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। केपी त्यागी की मौत हो गई, जबकि प्रवीन की हालत गंभीर है। डाक्टरों के मुताबिक प्रवीन के हाथ-पैर, पेट और छाती पर छह गोलियां लगी हैं।

घायल प्रवीन ने पुलिस को बताया कि हमलावर चार थे और उनकी उम्र 25 से 30 के बीच थी। प्रवीन की मानें तो वह और केपी दोनों रोजाना शाम सात से आठ के बीच जलालपुर रोड स्थित संतोष विहार कालोनी में जाते है। संभावना है कि हमलावरों को इसकी पहले से जानकारी थी।

गाजियाबाद एसपी देहात जगदीश शर्मा का कहना है कि घटना स्थल से प्रवीन का मकान महज 50 मीटर दूर है। केपी त्यागी प्रवीन को उसके मकान से लेकर चला था। हमलावर भी लग्जरी कार में सवार थे और हमलावरों ने पहले प्रवीन पर गोली चलाई थी। मामला प्रापर्टी विवाद से जुड़ा भी हो सकता है। जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed