फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   crooks carried out ATM.

कैश न निकला तो एटीएम ही उखाड़ ले गए बदमाश

Tue, 25 Nov 2014 09:29 PM IST
Updated Tue, 25 Nov 2014 09:29 PM IST
विज्ञापन
crooks carried out ATM.

दिल्ली के नरेला इलाके सन्नौठ गांव में मंगलवार सुबह एटीएम के सफाई कर्मचारी ने जैसे ही दरवाजा खोला उसके होश उड़ गए। यूनियन बैंक के एटीएम बूथ से पूरी एटीएम मशीन की गायब थी।

विज्ञापन


खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि केबिन में लगा सीसीटीवी कैमरा भी गायब मिला। पुलिस के मुताबिक एटीएम मशीन को तोड़ने में कामयाब न होने पर बदमाश मशीन को उखाड़कर ले गए।
विज्ञापन


इधर, बैंक अधिकारियों का कहना है कि एटीएम में 6.90 लाख रुपये मौजूद थे। नरेला थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक नरेला के सन्नौठ गांव में यूनियन बैंक का एटीएम लगा हुआ है। रात के समय यहां कोई गार्ड मौजूद नहीं रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी भी उठा ले गए

crooks carried out ATM.

मंगलवार सुबह एटीएम केबिन की सफाई करने के लिए सफाई कर्मचारी पहुंचा। उसने देखा कि केबिन से मशीन गायब थी। खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से फिंगर प्रिंट व अन्य सबूत जुटाए।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बदमाश एटीएम का सीसीटीवी कैमरा तो ले गए। लेकिन डीवीआर ले जाने में कामयाब नहीं हो पाए। उसी के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बैंक अधिकारियों ने पुलिस को बताया है कि गांव के इस एटीएम में एक बार में 10 लाख रुपये डाले जाते हैं।

जांच पड़ताल में पता चला कि है कि वारदात के समय एटीएम में 6.90 लाख रुपये मौजूद थे। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। उनका कहना है कि बदमाश जब इतनी बड़ी एटीएम मशीन उठाकर आसानी से ले जा सकते हैं तो बाकी लोगों की सुरक्षा तो बस राम भरोसे ही रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed