फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   crooks attempt to murder aap mla amanatullah khan

आप विधायक अमानतुल्लाह पर जानलेवा हमला

Sat, 21 Nov 2015 05:13 PM IST
Updated Sat, 21 Nov 2015 05:13 PM IST
विज्ञापन
crooks attempt to murder aap mla amanatullah khan
ओखला से आप पार्टी विधायक अमानत उल्लाह खान पर बृहस्पतिवार को जामिया नगर इलाके में अज्ञात लोगों ने डंडे से हमला कर दिया।
विज्ञापन


वारदात के समय अमानत अपने दोस्त के साथ कार से घर लौट रहे थे। जख्मी हालत में अमानत को होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अमानत का आरोप है कि हमला भाजपा के कहने पर हिंदू सेना ने किया। रात के समय अज्ञात नंबर से कॉल कर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।

अमानत की शिकायत पर जामिया नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक अमानत उल्लाह खान बृहस्पतिवार को अपने दोस्त फिरोज अहमद के साथ कार से घर लौट रहे थे।

कार से उतरते ही पीछे से किया हमला

crooks attempt to murder aap mla amanatullah khan

इस बीच जैसे ही इनकी कार जामिया स्पोर्ट्स ग्राउंड (भोपाल ग्राउंड) के पास पहुंची, अचानक एक अनजान शख्स ने अमानत को सलाम करते हुए मिलने की इच्छा जाहिर की।

अमानत अपनी कार से उतरे और शख्स से हाथ मिलाने लगे। इसी बीच पीछे से आए एक शख्स ने अमानत पर डंडे से हमला कर दिया।

खुद को बचाने के चक्कर में अमानत के हाथ और एक पैर में गंभीर चोट लगी। इससे पहले की फिरोज अमानत की मदद को आते दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

'हिंदू सेना ने कराया हमला'

crooks attempt to murder aap mla amanatullah khan

अमानत को होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। रात के समय अज्ञात शख्स ने कॉल कर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

शुक्रवार को अमानत ने जामिया नगर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जान से मारने की धमकी और मारपीट का मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

अमानत ने आरोप लगाया कि भाजपा ने सोची समझी साजिश के तहत हिंदू सेना से उन पर हमला करवाया है। पुलिस अमानत के आरोपों की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed