फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crooks attacks on police van and delivered to the inmate

फिल्मी स्टाइल में कुख्यात कैदी को भगाया

Mon, 26 May 2014 03:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 26 May 2014 03:51 AM IST
विज्ञापन
Crooks attacks on police van and delivered to the inmate

राजस्थान की डीग जेल में बंद कुख्यात कैदी को फिल्मी स्टाइल में भगाने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को गुड़गांव कोर्ट में पेशी के बाद कैदी को पुलिस सुरक्षा के बीच वापस ले जाया जा रहा था।

विज्ञापन


सोहना-पलवल मार्ग पर सांचोली गांव के समीप हथियारबंद बदमाशों ने गाड़ी रूकवाकर कैदी को लेकर फरार हो गए।

इस मामले में सोहना थाना पुलिस ने कैदी को लेकर जा रहे तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें कोर्ट से बेल मिल गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार डीग राजस्थान के भरतपुर जेल में बंद कैदी चमन को शुक्रवार को गुड़गांव कोर्ट में पेशी के बाद कड़ी सुरक्षा में वापस ले जाया जा रहा था। इस दौरान सोहना-पलवल मार्ग पर हथियार बंद कुछ बदमाशों ने वैन पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हथियारों के बल पर वैन रूकवाया और चमन को छुड़वाकर फरार हो गए। सोहना थाना पुलिस ने घटना के बाद मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। वहीं, मिलीभगत की आशंका के मद्देनजर तीनों आरोपी को लेकर जा रहे तीनों पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

साथ ही बदमाशों को पकड़ने के लिए कई टीमें जुटी हुई हैं। फिलहाल पता चला है कि सभी बदमाश एक निजी गाड़ी में राजस्थान की तरफ फरार हो गए हैं। यह भी पता चला है कि राजस्थान पुलिस के एक जवान ने पेशी के दौरान कैदी को 45 मिनट तक एक मोबाइल नंबर पर बात भी कराई।


कैदियों के फरार होने के बाद सोहना सहित राजस्थान पुलिस भी जांच में जुट गई है। उधर, राजस्थान पुलिस के तीनों कांस्टेबल समुद्र सिंह, बबलू और बहादुर को कोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर जमानत पर रिहा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed