{"_id":"5cd61183bdec22070c08fff9","slug":"crook-was-shot-dead-while-looting-cash-from-the-van","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः वैन से कैश लूटने के दौरान बदमाश को गोली लगी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः वैन से कैश लूटने के दौरान बदमाश को गोली लगी, मौत
Sat, 11 May 2019 05:34 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 11 May 2019 05:34 AM IST
विज्ञापन
इस वैन में रखे कैश को लूटने आया था बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
पुल प्रहलादपुर थाने के ठीक सामने ट्रैफिक लाइट पर एक बदमाश ने शुक्रवार सुबह कैश वैन में घुसकर कैश लूटने की कोशिश की। वैन के कैशियर व सिक्योरिटी गार्ड ने जब बदमाश को कैश लूटने से रोका, तो धक्का-मुक्की के दौरान सिक्योरिटी गार्ड की राइफल से गोली चल गई। गोली बदमाश के सिर में लगी। उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार देर रात तक मृतक बदमाश की पहचान नहीं हो सकी थी। पुल प्रहलादपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। वैन के अंदर घुसकर कैश लूटने की इस घटना में पुलिस को कई झोल दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्वी जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल के अनुसार, एमसीडी के बदरपुर बॉर्डर टोल प्लाजा से टैक्स की राशि एकत्रित करने का ठेका एमईपी इंफ्रा डेवलपर्स कंपनी को मिला हुआ है। इस कंपनी की कैश वैन शुक्रवार सुबह करीब पौने ग्यारह बजे टोल प्लाजा से करीब 14 लाख रुपये लेकर वसंत कुंज स्थित कंपनी के कार्यालय जा रही थी। कैश वैन जब पुल प्रहलादपुर थाने के सामने ट्रैफिक लाइट पर पहुंची, तो उस समय एक बदमाश पिछला दरवाजा खोलकर कैश वैन में घुस गया। उसने वैन से रुपयों से भरा बैग उठाकर भागने की कोशिश की। कैशियर राव साहब रमेश ने वैन के अंदर ही बदमाश को रोकने की कोशिश की। इस पर दोनों में धक्का-मुक्की होने लगी। कौशंबी (यूपी) निवासी सिक्योरिटी गार्ड महेश ने भी बदमाश को कैश लूटने से रोकने की कोशिश की, तो धक्का-मुक्की में उसकी राइफल से गोली चल गई। गोली बदमाश के सिर में जा लगी।
विज्ञापन
पीसीआर वैन ने घायल बदमाश को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीसीपी चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि इस बाबत पीसीआर को दो कॉल मिली थीं। पुलिस को मौके पर मिर्च पाउडर पड़ा मिला है। इसके अलावा सड़क व वैन मेें काफी खून था।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही
दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पुल प्रहलादपुर थाने के सामने ट्रैफिक लाइट पर बदरपुर-महरौली रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। इस बात की जांच की जा रही है कि बदमाश अकेला था या फिर उसका कोई साथी उसके साथ था।
पुलिस के सामने सवाल
-बदमाश कैश वैन के अंदर कैसे घुस गया।
-कैश वैन का दरवाजा अंदर से क्यों लॉक नहीं था।
-बदमाश ने थाने के ठीक सामने की जगह को वारदात के लिए क्यों चुना।
-क्या मिर्च पाउडर लेकर बदमाश कैश लूटने आया था। े