फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crocks attacks on businessman in faridabad

बिजनेसमैन को ऑफिस में बंद कर के पीटा

Tue, 19 Aug 2014 01:08 AM IST
Updated Tue, 19 Aug 2014 01:08 AM IST
विज्ञापन
Crocks attacks on businessman in faridabad

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में पैसे के लेन-देन को लेकर बाटा चौक के पास एक ट्रांसपोर्टर के साथ मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि पांच युवकों ने घटना को अंजाम दिया। आरोपी युवक मारपीट कर मौके से फरार हो गए। घायल ने किसी तरह अपने किसी परिचत को फोन कर मौके पर बुलाया। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


मामले की शिकायत सेक्टर-सात थाने में दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में ट्रांसपोर्टर अरविंद ने बताया कि रविवार रात वह अपने कार्यालय पर बैठा था। इसी दौरान स्थानीय निवासी गुल्लू, योगेश, राजेंद्र, अजीत और धीरज आ गए। पांचों ने आते ही अरविंद के साथ मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन

पांचों ने कार्यालय का मुख्य द्वार भी बंद कर दिया

Crocks attacks on businessman in faridabad

पांचों ने कार्यालय का मुख्य द्वार भी बंद कर दिया। जिस कारण वह अपने बचाव में बाहर भी नहीं भाग सका। मारपीट कर घायल कर आरोपियों ने अरविंद को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। अरविंद ने बताया कि वह सभी आरोपियों को पहले से जानता है। कुछ समय पहले काम के सिलसिले में उसका इन सभी से झगड़ा हो गया था।

जिसके बाद से वह पांचों से किसी भी तरह की ट्रांजेक्शन या काम में सहायता आदि नहीं ले रहा था। मामले की जांच कर रहे एएसआई दलबीर सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पैसे की लेन-देन के कारण विवाद लग रहा है। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed