{"_id":"59610d3d4f1c1b33638b4584","slug":"criminals-trying-to-gangrape-with-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चार लोगों ने मिलकर एक युवती के घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की। युवती के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। वहीं, दूसरे गांव में एक युवती से युवक ने छेड़छाड़ की वारदात सामने आई है। पीड़ित पक्ष की शिकायतों पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र के गांव निवासी पीड़िता के पिता ने कोतवाली में गांव के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
शिकायत में कहा गया है कि जब उसकी पुत्री पशुओं को चारा डाल कर घर लौट रही थी, उस समय उसके ही गांव के वाहिद, कल्लू, दिलशाद और आबिद घेर में घुस आए। घेर से निकलते ही आरोपियों ने युवती से दुष्कर्म की कोशिश की। युवती के शोर मचाने पर आरोपी ग्रामीणों के एकत्रित होने के डर से धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
पुलिस ने चारों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, दूसरे गांव में एक युवक ने गांव की ही युवती से छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। पीड़ित के पिता ने कोतवाली में गांव के ही एक युवक के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि युवक कई दिन से युवती से छेड़छाड़ कर रहा था।
विज्ञापन