{"_id":"5c771ae8bdec2211d240cea8","slug":"criminals-looted-a-family-on-gun-point-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों पर पिस्टल तानकर कार सवार परिवार से लूटपाट, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों पर पिस्टल तानकर कार सवार परिवार से लूटपाट, रिपोर्ट दर्ज
Thu, 28 Feb 2019 04:49 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 28 Feb 2019 04:49 AM IST
विज्ञापन
pistol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहेड़ा नागद्वार के पास मंगलवार रात कार सवार तीन बदमाशों ने दिल्ली से गाजियाबाद लौट रहे परिवार को पिस्टल के दम पर लूट लिया। बदमाशों ने कार में बैठे बच्चों पर पिस्टल तानी थी। पीड़ित ने थाने में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों को तलाश रही है।
दीपक दादू परिवार के साथ राजनगर एक्सटेंशन स्थित अजनारा ग्रेस सोसायटी में रहते हैं। वह नोएडा स्थित एक आईटी कंपनी में मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि वह दिल्ली स्थित अपने मामा के यहां से एक कार्यक्रम के बाद रात तीन बजे अपनी कार से घर लौट रहे थे। कार में पत्नी, दो बच्चे और पिता भी थे।
जैसे ही वह जीटी रोड से करहैड़ा स्थित नागद्वार पहुंचे, तभी पीछे से आए कार सवार तीन बदमाशों ने हॉर्न देकर उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया। बदमाशों ने कार उनके सामने रोक दी। कार से तीन हथियारबंद बदमाश उतरे और दीपक पर पिस्टल तानकर कार से बाहर आने को कहा।
विज्ञापन
इसके बाद एक बदमाश ने कार में बैठे उनके 10 से 12 साल के दोनों बेटे के ऊपर पिस्टल तान दी और गोली मारने की धमकी देकर सब कुछ देने की बात कही। वह और उनकी पत्नी डर गईं। उन्होंने अपना पर्स और तीन अंगूठियां निकालकर बदमाशों को दे दीं। बदमाशों ने दीपक की पत्नी से हार भी उतरवा लिया। हालांकि हार आर्टिफिशियल था। उनके पर्स में डेढ़ हजार रुपये, डेबिट कार्ड, डीएल व अन्य सामान था।
घटना के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद वह परिवार के साथ साहिबाबाद थाने पहुंचे और शिकायत दी। एसएचओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वारदात कर बदमाश दिल्ली-बजीराबाद रोड से भागे थे। रोड के किनारे दुकानों व अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।