फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   criminal who stole jewelery worth Rs 40 lakh from a jeweler car in Mumbai was arrested in Delhi

Delhi: मुंबई में जौहरी की कार से 40 लाख के गहने चुराने वाला बदमाश दिल्ली में गिरफ्तार, ठक-ठक गैंग का है सदस्य

Fri, 04 Oct 2024 05:49 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Fri, 04 Oct 2024 05:49 PM IST
सार

मुंबई में जौहरी की कार से लाखों के गहने चुराने वाले बदमाश को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश ठक-ठक गैंग का सदस्य है।

विज्ञापन
criminal who stole jewelery worth Rs 40 lakh from a jeweler car in Mumbai was arrested in Delhi
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई के एक जौहरी की कार से लाखों के गहने चुराने वाले बदमाश को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश ठक-ठक गैंग का सदस्य है, जिसे अपराध शाखा ने सराय काले खां के पार्क से गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से पुलिस ने 40 लाख के गहने बरामद किए हैं। बदमाश अंबेडकर नगर थाने का घोषित बदमाश है और उस पर एक दर्जन मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा को सूचना मिली कि 23 सितंबर को बदमाशों ने मुंबई में जौहरी अवनीश कुमार की कार से लाखों रुपये के गहने की चोरी कर ली। बदमाशों ने उनकी कार से तेल गिरने की बात कहकर वारदात को अंजाम दिया। इस तरह से ठक-ठक गैंग के बदमाश वारदात को अंजाम देते हैं। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दिल्ली में सक्रिय गैंग के बदमाशों की निगरानी शुरू की। साथ ही मुखबिरों को सक्रिय किया।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुखबिरों से पता चला कि वारदात में दिल्ली के ठक-ठक गैंग के बदमाश शामिल हैं। एक बदमाश गहने लेकर सराय काले खां आने वाला है। पुलिस की टीम ने बदमाश को इंद्रप्रस्थ पार्क से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान अंबेडकर नगर निवासी चंदन (26) के रूप में हुई है। उसके पास से एक बैग मिला। जिसमें 40 लाख के सोने और हीरे के गहने थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि चंदन ठक-ठक गैंग का सदस्य है। उस पर पहले से चोरी के 12 मामले दर्ज हैं और वह अंबेडकर नगर थाने का घोषित बदमाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्वारका जिले में ताबड़तोड़ सेंधमारी की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश को पुलिस ने उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश बबलू पर पचास से अधिक मामले दर्ज हैं। वह भलस्वा डेयरी थाने का घोषित बदमाश है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से दस लाख रुपये कीमत के गहने और 2.5 लाख रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बदमाशों ने 22 सितंबर को एक बंद घर में सेंधमारी की वारदात को अंजाम दिया। रिश्तेदार की मृत्यु होने पर परिवार वाले गांव गए थे। पीड़ित परिवार की शिकायत पर द्वारका साउथ थाना पुलिस ने सेंधमारी का मामला दर्ज कर लिया। उप निरीक्षक रश्मि और निरीक्षक संजीव मंडल के नेतृत्व में पुलिस टीम मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच करने के बाद आरोपी बबलू की पहचान कर ली।


पुलिस ने तकनीकी जांच के बाद बबलू को भलस्वा डेयरी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसके निशानदेही पर दूसरे बदमाश जमाल को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि बबलू पर हत्या समेत पचास आपराधिक मामले दर्ज हैं। जबकि जमाल पर दुष्कर्म का एक मामला दर्ज है। बदमाशों की गिरफ्तारी से पुलिस ने पांच मामले सुलझाने का दावा किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि साल 2023 में बबलू ने अपने गैंग के बदमाशों के साथ द्वारका जिले में सेंधमारी की कई वारदातों को अंजाम दिया। तब उप निरीक्षक रजत मलिक की टीम ने उसे बंगाल से गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed