{"_id":"6abe7cd63b32dff9e807726e","slug":"criminal-wanted-in-two-cases-arrested-jumped-from-building-upon-seeing-police-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-157496-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दो मामलों में वांछित बदमाश गिरफ्तार, पुलिस को देख इमारत से कूदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दो मामलों में वांछित बदमाश गिरफ्तार, पुलिस को देख इमारत से कूदा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
थाना नबी करीम पुलिस ने दो आपराधिक मामलों में वांछित बदमाश सुमित को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर को हौज काजी की लोहे वाली गली स्थित चरखे वाले चौक के पास पुलिस टीम ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए इमारत से छलांग लगा दी। घायल होने पर उसे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उसे दोनों मामलों में गिरफ्तार किया गया। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि आरोपी थाना नबी करीम में दर्ज दो मामलों में वांछित था। उसके खिलाफ लूट और चोट पहुंचाने के मामले दर्ज हैं। कार्रवाई एएसआई संजीव, हेड कांस्टेबल शैलेंद्र और कांस्टेबल जितेंद्र की टीम ने एसएचओ नबी करीम की देखरेख और एसीपी पहाड़गंज की निगरानी में की। पूछताछ में आरोपी ने दोनों मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक, वह गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। आरोपी के खिलाफ पहले भी दो मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या के प्रयास के एक मामले में वह दोषी ठहराया जा चुका है।