फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Criminal wanted in attempt to murder case arrested in Narela

Delhi NCR News: नरेला में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित बदमाश गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने महिला की हत्या के प्रयास के मामले में वांछित बदमाश अनीश उर्फ ईश्वर दयाल (23) को गिरफ्तार किया है। ये वारदात के बाद 7 मार्च से फरार चल रहा था। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार ने बताया कि दिल्ली के नरेला की रहनी वाली एक महिला शिकायतकर्ता ने शिकायत दी थी कि जब वह 6 मार्च को शाम करीब 6.30 बजे अपने वॉटर प्लांट पर पहुंची तो वहां दो लड़के एक मोटरसाइकिल पर आए। उनमें से एक ने पिस्तौल दिखाकर उसे धमकाया और वॉटर प्लांट के पास की दीवार की ओर गोली चलाई। आरोपी ने महिला को धमकी दी कि वह वॉटर प्लांट बंद कर दे, अन्यथा उसे जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद दोनों आरोपी अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।

नरेला थाना पुलिस एक आरोपी पीयूष को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी और दूसरा शूटर अनीश वारदात के बाद से ही फरार था। इंस्पेक्टर रामपाल की देखरेख में पुलिस टीम ने एक सुनियोजित ऑपरेशन चलाया और दिल्ली से आरोपी नरेला, दिल्ली निवासी अनीश उर्फ ईश्वर दयाल को 18 मार्च को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शूटर ने बताया कि उसने इलाके में अपना दबदबा कायम करने के लिए ये वारदात की थी। उसने स्वीकार किया कि उनके एक साथी और रोहित नाम के एक व्यक्ति के बीच पुरानी दुश्मनी के कारण उन्होंने रोहित को धमकाने और उसके कारोबार में बाधा डालने की साजिश रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article