फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   criminal killed in an encounter in delhi

दिल्ली के रेस्टोरेंट में हुआ LIVE एनकांटर

Sun, 17 May 2015 08:29 PM IST
Updated Sun, 17 May 2015 08:29 PM IST
विज्ञापन
criminal killed in an encounter in delhi

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कुख्यात बदमाश मनोज कुमार वशिष्ठ को शनिवार रात राजेंद्र नगर इलाके में मुठभेड़ में मार गिराया। मुठभेड़ एक रेस्टोरेंट में हुई। बदमाश ने पुलिस टीम को देखकर गोली चला दी।

विज्ञापन


जवाबी गोलीबारी में मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। उस पर दिल्ली और पंजाब में फर्जीवाड़े के कई मामले दर्र्ज हैं। दिल्ली पुलिस को कई मामलों में इसकी तलाश थी।
विज्ञापन


स्पेशल सेल के स्पेशल सीपी एसएन श्रीवास्तव ने बताया कि मनोज कुमार वशिष्ठ (37) बागपत जिले का रहने वाला था। दिल्ली के राजेंद्र नगर में उसका कार्यालय है। शनिवार को वह किसी को राजेंद्र नगर स्थित सागर रत्ना रेस्टोरेंट में मिलने के लिए बुलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी संग करता था ठगी

criminal killed in an encounter in delhi

रात करीब नौ बजे वह रेस्टोरेंट में पहुंच गया, जबकि मिलने वाला नहीं पहुंचा। वह रेस्टोरेंट में उसका इंतजार कर रहा था। सूचना मिलने पर इसी बीच इंस्पेक्टर संजय दत्त के नेतृत्व में चार पुलिसकर्मी रेस्टोरेंट पहुंचे और उसे गिरफ्तार करने के लिए आगे बढ़े।

मनोज ने पिस्टल से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में एक गोली मनोज की छाती में लगी और वह वहीं ढेर हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मनोज के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा में ठगी के 8-10 मामले दर्ज हैं। पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी ने उस पर इनाम घोषित कर रखा था। मनोज पर दिल्ली के अलावा चंडीगढ़ में भी फर्जीवाड़े के कई मामले दर्ज हैं।

भीड़ के बीच अपराधी ने चलाई गोली

criminal killed in an encounter in delhi

पुलिस उसे गिरफ्तार करने की नीयत से वहां पहुंची थी, लेकिन पुलिस टीम को देखते ही उसने गोली चला दी। इसके बाद पुलिस भी सकते में आ गई। उस समय रेस्टोरेंट में भी काफी लोेग जमा थे।

गोली चलते ही वहां अफरातफरी मच गई। वहीं, मनोज की पत्नी प्रियंका ने मुठभेड़ को फर्जी बताया है। मनोज अपनी पत्नी प्रियंका के साथ ठगी की वारदात को अंजाम देता था। उसकी पत्नी जिला पंचायत की सदस्य है।

वर्ष 2002 में जनकपुरी के एक मामले में दोनों ने करीब छह हजार युवाओं से करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया था। उसने लोगों से डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद के लिए आवेदन करवाया और सभी से 11 हजार रुपये ले लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed