फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Criminal arrested from wedding place in gaziabad

मंडप से पहुंचा सलाखों के पीछे, गर्लफैंड हुई हैरान

Thu, 26 Feb 2015 04:00 PM IST
Updated Thu, 26 Feb 2015 04:00 PM IST
विज्ञापन
Criminal arrested from wedding place in gaziabad

क्राइम ब्रांच ने अंतर्राज्यीय डकैतों के गैंग के सरगना अमित जाट उर्फ अमित सेहल को साथी शैलेंद्र उर्फ शीलू के साथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


अमित गर्लफ्रेंड से शादी कर रहा था, पुलिस उसे मंडप से उठाकर लाई। दावा तो यहां तक है कि फेरों के दौरान उठाया। अमित पर यूपी से 15 हजार और दिल्ली की तीन कोर्ट से 9 हजार का इनाम घोषित था।

अगस्त 2011 में इसने दिल्ली के सोना व्यापारी अनूप पांडे से मुरादनगर में पांच किलो सोना और दो लाख रुपये लूटे थे। 2011 में ही साहिबाबाद के सोना व्यापारी से 80 लाख के जेवर लूटे थे।
विज्ञापन

डकैती की फिराक में था

Criminal arrested from wedding place in gaziabad

अमित गैंग ने मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, अमरोहा, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, दिल्ली और एनसीआर में ताबड़तोड़ वारदातें की हैं। गैंग में 20 से ज्यादा सदस्य हैं।चार-पांच के ग्रुप में रेकी के बाद वारदात करते हैं।

निशाने पर सर्राफा, ट्रांसपोर्ट, गैस एजेंसी और पेट्रोल पंप व्यापारी रहते थे। वह चार साल से फरार था। एसपी सिटी अमर पाल ने बताया कि अमित जाट बहादुरगढ़ के सेहल का रहने वाला है, राजनगर एक्सटेंशन में किराए पर फ्लैट लेकर रह रहा था।

2007 से अपराध की दुनिया में है। 20 से ज्यादा केस हैं, जिनमें से पांच में यह फरार चल रहा था। अमित गाजियाबाद में डकैती डालने की फिराक में था। मुरादनगर में सदरपुर बम्बे की पुलिया से मंगलवार रात उसे दबोच लिया।

गैंग ने कीं ये वारदातें

Criminal arrested from wedding place in gaziabad

अमित शादी की तैयारियां कर रहा था। जब शादी होने लगी तो उसे मंडप से पकड़ा। हालांकि एसपी का कहना है कि शादी बुधवार को थी।
2007: कविनगर में दुर्गा ज्वैलर्स के यहां लूट। कविनगर में कार लूटी।
2008: दिल्ली में पेट्रोल पंप पर दो लाख लूटे। साहिबाबाद में चेन लूटी।
2010: साहिबाबाद से ट्रक लूट ड्राइवर-क्लीनर की हत्या
2010: मुरादनगर में होटल व्यापारी से छह लाख 50 हजार लूटे।
2014: जहांगीराबाद में पशु व्यापारियों से तीन लाख लूटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed