फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth yearn for half an hour on the railway track

आधे घंटे तक रेलवे ट्रैक पर तड़पता रहा युवक

Sat, 19 Jul 2014 12:25 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 19 Jul 2014 12:25 AM IST
विज्ञापन
Youth yearn for half an hour on the railway track

नए गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह अहमदाबाद मेल की चपेट में आने पर सोहन पाल (32) के दोनों पैर कट गए। घायल हालत में वह आधे घंटे तक ट्रैक पर तड़पता रहा। मौके पर पहुंची कविनगर पुलिस ने सीमा विवाद के चलते उसे ट्रैक सेे उठाना तक मुनासिब नहीं समझा।

विज्ञापन


दैनिक यात्रियों ने पुलिस से इंसानियत की गुहार लगाते हुए घायल को अस्पताल ले जाने की विनती भी की, लेकिन कविनगर पुलिस नहीं पसीजी। आधे घंटे बाद पहुंची सिहानी गेट पुलिस ने घायल को यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे जीटीबी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


एसएचओ अशोक सिसोदिया ने बताया कि सोहन पाल दीवान (32) बहैडी सहारनपुर का निवासी है। नोएडा एक आईटी कंपनी में कार्यरत है। शुक्रवार सुबह वह घर जाने के लिए निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से उसे देवबंद के लिए अहमदाबाद मेल ट्रेन पकड़नी थी। प्लेटफार्म संख्या एक पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान उसका पैर पायदान से फिसल गया। वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस गया। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए।


कप्तान के निर्देश भी दरकिनार
एसएसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देश हैं कि घटना अगर किसी और थाना क्षेत्र की भी है तो भी जो पुलिस मौके पर पहुंचेगी, वह तुरंत कार्रवाई करेगी। बाद में केस को उस थाने की पुलिस को रेफर कर दिया जाएगा। बावजूद इसके कविनगर पुलिस ने कप्तान के निर्देशों को दरकिनार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed