{"_id":"5708f1d64f1c1bfd15c810cd","slug":"youth-suicides-on-rail-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान, भाई ने लगाया उकसाने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान, भाई ने लगाया उकसाने का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 10 Apr 2016 01:08 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार की शाम बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन के पास एक युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक के भाई ने उसकी पत्नी और परिजनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। जीआरपी ने पत्नी समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक सुभाष कॉलोनी का रहने वाला था।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई विश्वास कुमार ने बताया कि सुभाष कॉलोनी निवासी राजेश कुमार (24) और उसके बड़े भाई राजकुमार की शादी पांच साल पहले एक ही परिवार में दो सगी बहनों से हुई थी।
विज्ञापन
मृतक के भाई राजकुमार का कहना है कि शादी के बाद पत्नी के घरवाले उनके मकान का बंटवारा और दो-दो लाख रुपये बेटियों के नाम कराना चाहते थे। उनका कहना है कि ससुरालीजन आए दिन राजेश को परेशान करते रहते थे।
काफी दिनों से उसकी पत्नी मिथलेश भी मायके में है। शुक्रवार की शाम राजेश बल्लभगढ़ स्टेशन आया और किसी ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। राजकुमार की शिकायत पर जीआरपी ने पत्नी मिथलेश, ससुर विजेंदर, साला कुलदीप, चचिया ससुर चंद्रपाल व ममिया ससुर सोनू और संजय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।