फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   youth murdered, deadbody trying to burn with acid in gahziabad

युवक की हत्या कर शव को तेजाब से चेहरा जलाने की कोशिश, कुत्तों ने किया ये हाल

Wed, 21 Jun 2017 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 21 Jun 2017 10:42 AM IST
विज्ञापन
youth murdered, deadbody trying to burn with acid in gahziabad
murder demo pic

गाजियाबाद के कमला नेहरू नगर में मंगलवार सुबह झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव को कुत्ते नोंच रहे थे। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक की शिनाख्त महेंद्रा एंक्लेव निवासी नंदकिशोर के रूप में हुई। वह इलाके में ही वेल्डिंग का काम करता था। मृतक की गर्दन, कंधे, सीने और अन्य भागों पर जले के निशान मिले हैं। पुलिस का मानना है कि हत्या के बाद शव को यहां ठिकाने लगाया गया है। पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर तेजाब डाला गया है।

विज्ञापन


मूलरूप से बिहार के गोपालगंज निवासी नंदकिशोर (36) महेंद्रा एंक्लेव में परिवार के साथ रहते थे। वह इलाके की ही तेवतिया मार्केट में वेल्डिंग की दुकान चलाते थे। गर्मी की छुट्टियों के चलते नंदकिशोर की पत्नी बच्चों के साथ बिहार गई हैं। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे नंदकिशोर का शव कमला नेहरू नगर की झाड़ियों में मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उनकी शिनाख्त नंदकिशोर के रूप में हुई। 
विज्ञापन


एसएचओ नीरज कुमार सिंह ने बताया कि घर के पास ही रहने वाले चचेरे भाई ने नंदकिशोर की शिनाख्त की है। शुरुआती जांच के आधार पर मामला हत्या के बाद शव यहां फेंके जाने का लग रहा है। चचेरे भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ ने बताया कि शव करीब तीन दिन पुराना लग रहा है। ऐसे में हो सकता है कि हत्या कर मृतक की पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर तेजाब डाला गया है। चेहरे के अलावा, कंधे, हाथ, गर्दन आदि पर जले के निशान मिले हैं। निशान या तो तेजाब डालकर जलाने से बने हैं अथवा मृतक को गर्म लोहे के सरिया से जलाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed