फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   youth killed friend for not involve in fight delhi crime news

झगड़े में साथ नहीं दिया, तो युवक ने की दोस्त की चाकू घोंपकर हत्या

Sat, 27 May 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 27 May 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
 youth killed friend for not involve in fight delhi crime news
demo pic - फोटो : अमर उजाला

नई दिल्ली के मधु विहार में लड़ाई के दौरान साथ नहीं देने पर एक युवक ने अपने दोस्त की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त बाबू (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी साजिद (23) को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से बदायूं, यूपी के एक गांव का निवासी बबलू परिवार के साथ हसनपुर गांव में किराये के मकान में रहता था। इसके परिवार में पत्नी, दो बच्चों के अलावा दो भाई हैं। बाबू रेहड़ी पर फल बेचने का काम करता था। इसी के गांव का रहने वाला साजिद भी बाबू के पड़ोस में रहता है। 
विज्ञापन


एक ही गांव का होने के कारण दोनों में दोस्ती थी। साजिद भी फलों की रेहड़ी लगाता है। बुधवार रात साजिद का रेहड़ी पर किसी तीसरे से झगड़ा हो गया। साजिद ने बाबू को बुलाया पर वह नहीं आया।     
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इधर, बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे साजिद व बाबू की रात वाली बात पर बहस होने लगी। साजिद शिकायत करने लगा कि उसने उसका साथ नहीं दिया। कहासुनी के दौरान आरोपी साजिद ने सब्जी काटने वाले चाकू से बाबू के सीने पर वार कर दिया। बाबू को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार चाकू बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed