{"_id":"590b32ab4f1c1b06464428a0","slug":"youth-committed-suicide-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने खुद को आग लगा दी जान, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने खुद को आग लगा दी जान, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 05 May 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोकलपुरी इलाके में एक युवक ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त प्रवीन कुमार (23) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद प्रवीन का शव परिवार को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक प्रवीन परिवार के साथ बी-197/7, जौहरीपुर में रहता था।
विज्ञापन
इसके परिवार में पिता प्रेम सिंह, दो भाई व एक बहन हैं। परिजनों के मुताबिक प्रवीन प्राइवेट जॉब करता था। गत 28 अप्रैल को घर के पास नाले के किनारे खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
प्रवीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। शुरूआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि पिछले कुछ दिनों से प्रवीन किसी बात पर डिप्रेशन का शिकार था।