{"_id":"594ab2aa4f1c1b0b0e8b4621","slug":"youth-alleges-for-thet-beaten-to-death-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":" घोड़ी चुराने के आरोप में युवक को बाइक से बांध 500 मीटर तक घसीटा, फिर पीट-पीटकर कर दी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घोड़ी चुराने के आरोप में युवक को बाइक से बांध 500 मीटर तक घसीटा, फिर पीट-पीटकर कर दी हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 22 Jun 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के रणहौला इलाके में घोड़ी चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दो आरोपियों ने युवक के हाथ-पैर बांध कर उसे बाइक से 500 मीटर घसीटा। बाद में रॉड से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त वीरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि 18 जून को पुलिस को रणहौला कम्यूनिटी सेंटर के पास से खून से लथपथ एक युवक का शव बरामद हुआ। मामले की छानबीन शुरू की गई तो गांव के कुछ लोगों ने बताया कि रात को यह युवक शादी समारोह से घोड़ी चुराने का प्रयास कर रहा था तो लोगों ने इसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
विज्ञापन
भीड़ ने इसकी पिटाई की तो वहां से गुजर रहे गांव के दो युवक विजय व मंजीत ने आरोपी को अपने हिसाब से सजा देने की बात कर उसके हाथ पैर बांध दिए। आरोपी भीड़ के सामने आरोपी को बाइक के पीछे बांधकर घसीटते हुए ले गए।
विज्ञापन
करीब 500 मीटर घसीटने के बाद आरोपी युवक को रॉड से तब तक मारते रहे जब तक युवक ने दम नहीं तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मंगलवार को पुलिस ने विजय व मंजीत को रणहौला से दबोच लिया। दोनों दिल्ली से भागने की फिराक में थे। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।