{"_id":"8f117c9f7b599b1cc4c1f36addd72924","slug":"youngman-kidnaps-a-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई दिनों से कर रहा था इकरार, नहीं मानी तो...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कई दिनों से कर रहा था इकरार, नहीं मानी तो...
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 22 Feb 2014 12:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार सवार तीन युवकों ने गुड़गांव की रहने वाली एक 19 वर्षीय युवती को अगवा कर लिया। आनंद विहार स्थित सीएनजी पंप पर युवकों के कार रोकने पर युवती ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर गश्त कर रहे पुलिसकर्मी कार की तरफ बढ़े।
विज्ञापन
इसी दौरान अपहरणकर्ताओं ने युवती को कार से बाहर फेंककर फरार हो गए। आनंद विहार थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज कर गुड़गांव पुलिस को सौंप दी है। युवती की दस दिन बाद शादी होने वाली है।
विज्ञापन
पढ़ें: मणिपुरी लड़की ने रेपिस्ट को पहचाना
पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर आनंद विहार थाने की पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने सीएनजी पंप के पास कार सवार एक युवती को शोर मचाते हुए देखा। पुलिसकर्मियों को अपनी ओर आते देखकर कार सवार युवकों ने युवती को कार से धक्का दे दिया और कार समेत फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस युवती को लेकर आनंद विहार थाने पहुंची। पुलिस के मुताबिक युवती ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह सपरिवार गुड़गांव में रहती है। शुक्रवार सुबह वह साढ़े ग्यारह बजे दयानंद कॉलोनी के सुखबीर कटारिया चौक पर खड़ी थी। इसी दौरान उसका एक परिचित दिनेश इको कार से वहां पहुंचा।
पढ़ें: तीन लड़कों ने किया नाबालिग से गैंगरेप
कार में दो अन्य युवक भी सवार थे। इनलोगों ने जबरदस्ती उसे कार में खींच लिया और उसे लेकर दिल्ली की ओर आ गए। आनंद विहार इलाके में सीएनजी पर कार रुकने के बाद उसने शोर मचा दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। परिजनों के आने के बाद आनंद विहार थाने की पुलिस ने युवती के बयान पर जीरो एफआईआर दर्ज कर ली। बाद में पुलिस ने गुड़गांव पुलिस को एफआईआर सौंप दी है।