फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   youngman did suicide in faridabad

वह हर रविवार घर आता था लेकिन इस बार...

Sun, 09 Feb 2014 05:57 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 09 Feb 2014 05:57 PM IST
विज्ञापन
youngman did suicide in faridabad

फरीदाबाद के थाना सूरजकुंड की सेक्टर-46 चौकी इलाके में एक व्यक्ति ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। वह मेवला महाराजपुर में किराए पर अकेला रहता था।

विज्ञापन


घर से बदबू आने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार लाल चंद्र उर्फ लालू (40) मेवला महाराजपुर स्थित एक कंपनी में नौकरी करता था। वह यहां पर रवि कॉलोनी में किराए पर कमरा लेकर रहता था। मूलरूप से वह पलवल के गांव हसनपुर का रहने वाला था।
विज्ञापन


सेक्टर-46 चौकी के जांच अधिकारी मुकेश ने बताया कि शनिवार देर शाम लाल चंद्र के मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी कि उसके कमरे से बदबू आ रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरा खोल कर देखा तो लाल चंद्र फांसी पर लटका हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि शव से बदबू आ रही थी। पुलिस का अनुमान है कि मृतक ने 4-5 दिन पहले फांसी लगाई है।

उधर, लालचंद्र के रिश्तेदार किशन ने बताया कि लाल चंद्र प्रत्येक रविवार को ड्यूटी समाप्त करके गांव जाता था, वह पिछले रविवार को घर से आया था। लेकिन इस बार नहीं पहुंचा। लालचंद्र की दो बेटी व एक बेटा है, परिजनों का कहना है कि घरेलू कलह या झगड़े की कोई बात नहीं है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed