{"_id":"5bb7d80da70388c680868f432b508d08","slug":"youngman-commited-suicide-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आज ड्यूटी नहीं जाना, तबियत ठीक नहीं है'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'आज ड्यूटी नहीं जाना, तबियत ठीक नहीं है'
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 10 Feb 2014 05:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के सारन थाना क्षेत्र में मानसिक परेशानी के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
मूलरूप से बिहार का रहने वाला 26 वर्षीय सत्येंद्र यादव जवाहर कॉलोनी में किराए के मकान में अपने छोटे भाईयों मोहन यादव व रमाशंकर के साथ रहता था। सत्येंद्र यादव सबसे बड़ा था और उसकी पत्नी और बच्चे बिहार में ही रहते हैं। तीनों भाई यहां प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:इन 3 लुटेरों की कहानी पढ़कर चौक जाएंगे आप
विज्ञापन
रविवार को मोहन यादव व रमाशंकर तैयार होकर ड्यूटी जाने लगे लेकिन सत्येंद्र यादव तैयार नहीं हुआ। जब उन दोनों ने उससे पूछा कि आज ड्यूटी नहीं जाना तो उसने कहा कि आज तबीयत ठीक नहीं है।
इसके बाद वे दोनों ड्यूटी चले गए। दोपहर तीन बजे मोहन यादव वापस आया। उसने देखा कि कमरे का दरवाजा बंद था। वह दरवाजा खोलकर अंदर कमरे में चला गया। अंदर का दृश्य देखकर वह सन्न रह गया।
सत्येंद्र का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लिया। पुलिस का कहना है कि पता चला है कि सत्येंद्र यादव पिछले कुछ समय से किसी बात को लेकर मानसिक तौर पर परेशान था।