{"_id":"99125df4abd46a9b4f3a44d56d25b0aa","slug":"young-man-tries-to-rape-a-young-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"वो जैसे ही सुनसान जगह पर पहुंची लड़के ने खींच लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वो जैसे ही सुनसान जगह पर पहुंची लड़के ने खींच लिया
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Mon, 10 Feb 2014 08:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेवर कस्बे में शनिवार शाम को एक युवक ने युवती के साथ रेप का प्रयास किया। परिजनों की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक जेवर कस्बे में एक किशोरी शनिवार शाम को शौच के लिए घर से निकली थी। पड़ोस का ही एक युवक भी युवती के पीछे-पीछे चल दिया।
यह भी पढ़ें: बिस्कुट दिलाने के बहाने 6 साल की बच्ची से रेप
विज्ञापन
जैसे ही युवती सुनसान जगह पर पहुंची तो युवक ने उसका हाथ पकड़कर खींच लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती ने शोर मचा दिया तो आरोपी युवक मौके से भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन
पीड़िता के परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे और युवती को साथ लेकर कोतवाली गए व आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले को छेड़छाड़ में दर्ज कर लिया।
यह भी पढ़ें: 'हैलो! पापा, भाई ने मां को मार डाला'
एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि मामला छेड़छाड़ का है और उन्हीं धाराओं में रिपोर्ट दर्ज भी कराई गई है।