'हैलो, मैं अंडरवर्ल्ड डॉन सलीम बोल रहा हूं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैलो, मैं अंडरवर्ल्ड डॉन सलीम बोल रहा हूं, खुद की और परिवार की सलामती चाहते हो, तो 10 लाख रुपये का इंतजाम कर लो। फोन पर मिली इस धमकी के बाद पीड़ित डॉक्टर बुरी तरह डर गया। उसने मामले की शिकायत पुलिस से की।
दरअसल, 19 मई को डॉक्टर के घर के दरवाजे पर एक लिफाफा मिला, जिसमें पूरे परिवार के लोगों के फोटो थे। लिफाफा मिलते ही डॉक्टर के पास एक कॉल आई।
कॉल करने वाले ने खुद को अंडरवर्ल्ड डॉन सलीम बताकर रुपयों की मांग की। फोटो का हवाले देते हुए उसने कहा कि जब वह परिवार के फोटो हासिल कर सकता है तो उनका खात्मा करना कोई बड़ी बात नहीं है।
कौन है ये 'अंडरवर्ल्ड डॉन सलीम'?
सलीम तो अंडरवर्ल्ड दुनिया का वाकई बहुत बड़ा नाम है। उसके कॉल के बाद डॉक्टर का बुरी तरह से डरना लाजमी है। इसी के चलते डॉक्टर ने मामले की शिकायत पुलिस से की। शिकायत के बाद लोकल पुलिस और अपराध शाखा ने छानबीन शुरू की। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने 28 मई की रात उस शख्स को दबोच लिया जिसने फोन किया था।
उसका नाम धीरज है। उसे नजफगढ़ इलाके से दबोचा गया। उसने बताया कि 10वीं पास करने के बाद उसने आईटीआई से ड्राफ्टमैन में डिप्लोमा किया, लेकिन उसे नौकरी नहीं मिली। इससे उसके परिवार पर काफी कर्जा हो गया। कर्ज चुकाने के लिए उसने रंगदारी की योजना बनाई।
वह मध्य जिला के एक अस्पताल में गया। वहां इलाज का बहाना कर टारगेट की पहचान की। इस बीच पीछा कर परिवार के सदस्यों के फोटो खींच लिए और बाद में रंगदारी मांग की। पूरी वारदात में एक नाबालिग ने उसका साथ दिया।
आरोपी का साथ देने वाला नाबालिग कहां है?
कुछ इसी अंदाज में 19 साल के एक युवक ने नाबालिग के साथ मिलकर एक डॉक्टर से रंगदारी मांगी। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
अपराध शाखा पुलिस ने नजफगढ़ निवासी धीरज भारद्वाज (19) को दबोचकर वारदात में इस्तेमाल मोबाइल और सिम बरामद कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर छानबीन कर रही है।
अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक चांद ने बताया प्रसाद नगर इलाके में रहने वाले मध्य दिल्ली के एक नामी अस्पताल के डॉक्टर ने 20 मई को प्रसाद नगर थाने में 10 लाख रुपये रंगदारी मांगे जाने की शिकायत की।