फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man shot in delhi to covered his fathers lives.

पिता को बचाने गए बेटे को मारी गई गोली

Tue, 14 Oct 2014 08:31 AM IST
Updated Tue, 14 Oct 2014 08:31 AM IST
विज्ञापन
Young man shot in delhi to covered his fathers lives.

दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में सोमवार तड़के बाइक सवार तीन बदमाशों ने दूध कारोबारी के बेटे राजेश (21) को गोली मार दी। वह पिता भगवान सिंह (45) से लूटपाट कर रहे बदमाशों का विरोध कर रहा था।

विज्ञापन


एम्स के ट्रॉमा सेंटर में राजेश का इलाज चल रह है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, भगवान सिंह विष्णु गार्डन इलाके में रहता है। सोमवार सुबह वह राजेश के साथ दूध लेकर पश्चिम पुरी पॉकेट-एक के पास पहुंचा। दोनों गाड़ी से दूध के कैन उतार रहे थे।

विज्ञापन

पिता से लूटपाट का विरोध करने के लिए पहुंचा था युवक

Young man shot in delhi to covered his fathers lives.

तभी बाइक पर सवार तीन युवक भगवान से रुपये छीनने लगे। विरोध करने पर तीनों भगवान की पिटाई करने लगे। यह देखकर राजेश बदमाशों से भिड़ गया। इस पर एक ने राजेश के कनपटी पर गोली चला दी।

राजेश के घायल होते ही तीनों भाग निकले। पुलिस ने पिता-पुत्र को आचार्य भिक्षु अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत बिगड़ने के बाद राजेश को एम्स के ट्रॉमा रेफर में कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed