युवक ने नाबालिग ममेरी बहन से किया रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद से सटे लोनी में एक युवक ने 15 वर्षीय ममेरी बहन के साथ रेप किया और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है, जबकि किशोरी को चिकित्सा परीक्षण के लिए भेजा है।
कासिम विहार कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति का आरोप है कि सोमवार को वह अपनी पत्नी के साथ बाहर गया हुआ था। घर में उसकी 15 वर्षीय बेटी एवं अन्य बच्चे थे। दोपहर में करीब तीन बजे पड़ोस में रहने वाला उसका भांजा अली अरशद 25 वहां आया। उसने छोटे बच्चों को गोल गप्पे खाने के लिए बाहर भेज दिया तथा उसकी 15 वर्षीय पुत्री के साथ रेप किया।
रात में नौ बजे वह और उसकी पत्नी घर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। किशोरी के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ट्रॉनिका सिटी थाना प्रभारी अवधेश यादव का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। किशोरी को चिकित्सा परीक्षण के लिए भेजा है।
शराबी पिता ने की बेटी के कुंडल छीनने की कोशिश
गाजियाबाद के मोदीनगर ने शराबी पिता ने नशा खरीदने के लिए पत्नी और शादीशुदा बेटी को पीटा और बेटी से कुंडल छीनने की कोशिश की। इससे बेटी का कान लहूलुहान हो गया। आरोपी की मारपीट से तंग ओकर मां-बेटी ने पुलिस से गुहार लगाई। मगर पुलिस ने आरोपी को डांट फटकार मामला रफा दफा कराया।
मामला मोदीनगर कोतवाली अंतर्गत दयापुरी कॉलोनी से जुड़ा है। मंगलवार सुबह कॉलोनी निवासी एक महिला ने अपनी दो बेटियों संग कोतवाली पहुंची। महिला का कहना है कि वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करती है। पति नशे का आदी है और नशे के लिए रुपये नहीं देने पर मारपीट करता है।
मंगलवार सुबह भी व्यक्ति ने उसकी विवाहित बेटी के साथ मारपीट की और नशा खरीदने के लिए उसके कान से कुंडल खींचने लगा। इससे बेटी का कान लहूलुहान हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले आई और डांट फटकार कर मामले का समाधान कराया। व्यक्ति ने दोबारा मारपीट नहीं करने का लिखित आश्वासन पुलिस को दिया है।